{"_id":"610d8bb68ebc3e88e108396c","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2236852176","type":"story","status":"publish","title_hn":"१२० दिन बाद शुरू होगी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
१२० दिन बाद शुरू होगी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
120 दिन बाद शुरू होगी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी 120 दिन बाद सोमवार से शुरू होगी। 10 अप्रैल को अस्पताल को कोविड एल-1, एल-2 बनाने के बाद से इमरजेंसी बंद थी। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि सोमवार से 20 बेड की इमरजेंसी शुरू की जाए।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा लेने दोपहर करीब एक बजे अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद संयुक्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने 500 एलपीएम का स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के स्थान का जायजा लिया। पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड भी देखा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तेवितया ने बताया कि पहली मंजिल पर मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन से आए युवक मोहित सिंह को वैक्सीन लगने के बाद चक्कर आने पर भर्ती किया गया। अपर मुख्य सचिव ने उसका हालचाल जाना। डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि पहली डोज लेने के बाद युवक को हल्का सा चक्कर आ गया था, लेकिन अब वह स्वस्थ है।
------
इमरजेंसी से लौट जाते थे मरीज :
संयुक्त अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद से मरीज इमरजेंसी में इलाज का लाभ नहीं ले पा रहे थे। 50 से 60 मरीज प्रतिदिन अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आते हैं। इनको जिला एमएमजी अस्पताल भेजा जा रहा था। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल प्रशासन ने टीकाकरण की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने पीकू का खींचा फोटो
पीकू वार्ड में निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन और बच्चों को भर्ती किए जाने पर अस्पताल प्रशासन से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से पीकू वार्ड का एक फोटो भी लिया।
-------
जल्द शुरू होंगे ऑक्सीजन प्लांट
तीसरी लहर के सवाल पर अपर मुख्य सचिव ने मीडिया से कहा कि खतरे को देखते हुए युद्घ स्तर पर तैयारी की जा रही है। पीकू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट को लेकर शासन खुद निगरानी कर रहा है। सवालों के जवाब उन्होंने कुछ इस तरह दिए। गाजियाबाद में सभी ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू कराए जाएंगे। चिकित्सकों और स्टाफ की कमी दूर करने पर बोले कि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन की डोज पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पर्याप्त में उपलब्ध है। एंबुलेंस चालकों की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।