फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिन दहाड़े लूट...बदमाशों की पिस्टल का चप्पल से किया सामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिनदहाड़े लूट, बदमाशों की पिस्टल का चप्पल से किया सामना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर डीएम कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर से चेन लूट ली। इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि आपरेटर और उनकी पत्नी ने बदमाशों की पिस्टल का सामना चप्पल से किया। । मोहित निवासी गोपुरी गोशाला फाटक रविवार सुबह 11:30 बजे पत्नी मोनिका केसाथ बाइक से जा रहे थे। वह होली चाइल्ड चौराहे पर मोची से चप्पल ठीक कराने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहित के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली। विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी। इसका सामना मोहित और उनकी पत्नी ने चप्पल से किया। यह घटना सीसीटीवी कैमर में कैद हुई है। फुटेज में बदमाश लूट से पहले बिना नकाब के दिखाई दे रहे हैं। जबकि लूट के बाद नकाब पहने हुए हैं।
- महिला की बाहदुरी को सलाम
बदमाशों ने जैसे ही मोहित की चेन लूटी तो मोनिका ने चप्पल उतारकर बदमाशों पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वह चेन भाग न सकें। बदमाश कुछ ही मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों ने बदमाशों का पीछा भी किया।
विज्ञापन

- घटना को देखकर निकलते रहे लोग
जिस समय बदमाश और दंपति के बीच लूटपाट को लेकर तनातनी चल रही थी, उस समय वहां से तमाम लोग गुजर रहे थे। किसी ने रूककर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। यदि वहां मौजूद लोग दंपति की मदद करते तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन....
घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई हैं। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed