{"_id":"60f094928ebc3e05e87bb1e0","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2223371140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर लोहा व्यवसायी से 21 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बेचने के नाम पर लोहा व्यवसायी से 21 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने के नाम पर लोहा व्यवसायी से 21 लाख ठगे
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के नाम पर लोहा व्यवसायी से 20 लाख 62 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। व्यवसायी का आरोप है कि जांच-पड़ताल करने के बाद पता चला कि आरोपियों के पास कोई मकान नहीं है। पोल खुलने पर पैसों का तगादा किया तो आरोपी टरकाने लगे और अंत में रुपये देने से इनकार करते हुए हत्या की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पारस स्टील फेब प्रा.लि. कंपनी के मालिक वैभव जैन का कहना है कि वह लोहा व्यवसायी हैं। नंदग्राम निवासी अर्पित जैन, उसकी पत्नी गरिमा जैन तथा अजनारा ग्रीन राजनगर निवासी बहन अंशुमा जैन और बहनोई कुलदीप जैन इंश्योरेंस करते चले आ रहे हैं। इन चारों का अमृत स्टील कंपाउंड साउथ साइड जीटी रोड स्थित उनके कार्यालय पर आना-जाना है। बीच-बीच में अर्पित जैन, अंशुमा व गरिमा जैन उनसे पैसे उधार ले जाते थे और वापस कर देते थे। वैभव जैन का कहना है कि जून 2019 में अर्पित जैन, गरिमा जैन, अंशुमा जैन व कुलदीप जैन आए और अर्पित जैन के नाम से मकान के कागज दिखाकर जरूरत में उसे बेचने की बात कही। मकान का सौदा 60 लाख रुपये में हुआ। 24 लाख रुपये देकर छह महीने बाद मकान का बैनामा करने की बात तय हुई। बाद में पता चला कि जिस मकान का सौदा तय हुआ है, ऐसा कोई मकान इन लोगों के नाम पर नहीं है। पोल खुलने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने कुछ पैसे लौटा दिए। बकाया रकम के लिए वह बार-बार तारीख बदलते रहे। आरोप है कि अर्पित जैन के पिता से तगादा किया तो उन्होंने अर्पित को संपत्ति से बेदखल कर देने की बात कहते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। साथ ही दोबारा तगादा करने पर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी।