फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

भाजपा की ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
भाजपा की ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा की घेराबंदी के बीच विपक्ष शनिवार को नामांकन से पहले ही धराशायी हो गया। जिला पंचायत चुनाव में सदस्य की दो सीट जीतने वाली भाजपा विपक्ष की घेराबंदी तोड़ने में सफल रही। विपक्ष द्वारा नामांकन न किए जाने से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई गईं। हालांकि इसकी घोषणा 29 जून को नाम वापसी के बाद होगी। उधर, विपक्ष की तरफ से आरोप लगाया कि उनके सदस्यों को भाजपा के दो नेताओं ने लिंक रोड स्थित होटल कंट्री इन में बंधक बना रखा है। होटल के बाहर बसपा से धौलाना विधायक असलम चौधरी ने समर्थक सदस्यों के साथ हंगामा किया।
शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना था। दोपहर तीन बजे तक नामांकन करने की समय सीमा थी। भाजपा की प्रत्याशी ममता त्यागी के अलावा कोई अन्य नामांकन करने नहीं पहुंचा। सपा की प्रत्याशी नसीम बेगम के नामांकन का इंतजार होता रहा। भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी का अध्यक्ष बनना तय है। 14 सदस्य वाली जिला पंचायत में भाजपा के दो सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। भाजपा के लिए अध्यक्ष बनाना कठिन माना जा रहा था, लेकिन पार्टी विपक्ष की घेराबंदी तोड़ने में सफल रही। तीन बजे तक नामांकन न होने पर भाजपा की ममता त्यागी को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं बसपा के धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी सपा-रालोद की प्रत्याशी थीं। उन्होंने भाजपा नेता, पुलिस-प्रशासन और सरकार पर प्रत्याशी को बंधक बनाने का आरोप लगाया। कहा कि सत्ता की हनक के कारण प्रत्याशी को नामांकन करने तक नहीं जाने दिया। इसके विरोध में होटल कंट्री इन में प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि उनके समर्थन के सदस्यों को जबरन तोड़ लिया गया।
विज्ञापन

दल बल के साथ किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी ने दल बल के साथ नामांकन किया। भाजपा के कई नेता उनको नामांकन कराने के लिए पहुंचे। नामांकन के दौरान परमिता कसाना उनकी प्रस्तावक बनीं और बसपा के समर्थन से चुनाव जीतकर आए शोकेंद्र चौधरी व अंशु मावी अनुमोदक बनीं। नामांकन के दौरान कोरोना नियमों का पालन नहीं दिखा। भीड़ को पुलिस ने कलक्ट्रेट में मीडिया सेंटर के बाहर रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत सांसद ने गुलदस्ता देकर दी बधाई
भाजपा के बागपत से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह दोपहर करीब दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा की प्रत्याशी ममता त्यागी को को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। सत्यपाल सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी की जीत पक्की है। भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में सभी जगह जीत रही है।

सपा सदस्य ससुर को धमकाया
सपा के समर्थन से जीतकर सदस्य बनीं मीनू यादव के पति विकास यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन ने उन पर दबाव बनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके भट्टे पर पहुंचकर उनके पिता के साथ अभद्रता की। भट्टे की चिमनी में जलने वाली आग को बुझा दिया। उन्होंने कहा कि कई सदस्य डर के कारण अपना घर छोड़कर चले गए। वह दूसरे स्थानों पर रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed