फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लोनी के युवक ने ही सोशल मीडिया पर डाली थी भड़काऊ वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लोनी के युवक ने ही सोशल मीडिया पर डाली थी भड़काऊ वीडियो
विज्ञापन

गाजियाबाद/लोनी। बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने की घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर लोनी के ही युवक उम्मेद पहलवान इदरीसी ने डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके फेसबुक पर डाले गए वीडियो से ही मामला तूल पकड़ा था। इसके बाद यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गया था।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लोनी के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन का निवासी उम्मेद और तांत्रिक समद पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उम्मेद ने समद से बात करते हुए वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान उम्मेद ने ही भड़काऊ बातें कहीं थीं। उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ और भी लोग साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। उसने वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की थी। उसने बुजुर्ग के साथ हुई घटना को गम और परेशानी का मुद्दा बताते हुए भावनात्मक रूप से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन

दंगा भड़काने की साजिश की धारा भी लगाई
एसपी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना में उम्मेद के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, संप्रदायों के खिलाफ नफरत पैदा करने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह वीडियो 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक पर लाइव आया था। यह वीडियो 14 जून को वायरल हुआ। उसी दिन घटना की वीडियो वायरल हुआ था। इसे घटना के दौरान आरोपियों ने ही बनाया था। यह 30 मिनट 18 सेकेंड का है। मूल वीडियो में छेड़खानी की गई। इसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दर्ज हो रहा था केस, उधर फिर से फेसबुक लाइव कर गया आरोपी
माहौल बिगाड़ने की साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है। इधर पुलिस घटना का मास्टरमाइंड बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रहा थी और उधर उम्मेद फेसबुक लाइव पर लोगों को संबोधित करता रहा।

मेरा सपा से कोई लेना देना नहीं है
अनूपशहर। उम्मेद ने फेसबुक पर खुद को सपा का नेता लिखा है। इस बारे में उससे पूछे जाने पर उसने कहा कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह मजहब का काम कर रहा है। इस समय पर किसी दल के साथ नहीं है। कुछ लोग उसे सपा का नेता बताकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed