फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आज से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा साप्ताहिक कर्फ्यू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आज से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा साप्ताहिक कर्फ्यू
विज्ञापन

गाजियाबाद। आज से जिले के सभी बाजार दो दिन के लिए कोरोना साप्ताहिक बंदी में पूरी तरह से बंद रहेंगे। सोमवार की सुबह सात बजे तक पूर्ण रूप से शासन की तरफ से निर्धारित शर्तों के हिसाब से कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इस अवधि सिर्फ दूध, मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। बाकी पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी।

सभी मजिस्ट्रेट और थानों की पुलिस सुनिश्चित कराएगी कि कोरोना कंर्फ्यू का कड़ा से पालन कराए। इसके लिए पहले से सेक्टर और जोन वाइज मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिर्फ चिकित्सकीय कारण, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब और इंडस्ट्री में काम करने वाले अधिकारियों और श्रमिकों को ही निकलने की अनुमति होगी। इसके साथ ही अगर किसी की ट्रेन या बस से टिकट बुक हैं तो उन्हें भी जाने की इजाजत दी जाएगी। बाकी किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

ये रहेंगे बंद
- शहर व देहात के सभी बाजार
- मंदिर, गुरुद्वारे व अन्य सभी धार्मिक स्थल
- नाई की दुकानें
- सड़क किनारे लगने वाले ठेले
इन्हें रहेगी परमिशन
- अस्पताल, मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम
- जिले में संचालित सभी इंडस्ट्री
- मेट्रो सेवा, रेल व बस सेवा
- दूध की दुकानें
- सब्जी मंडी सुबह 10 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed