फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गंगनहर पटरी नए कांवड मार्ग पर दो पुल का शुरू हुआ निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गंगनहर पटरी नए कांवड़ मार्ग पर दो पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। गंगनहर पटरी पर नए कांवड़ मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग पर निर्माण से पहले पेड़ों को काटने और स्थानांतरित करने संबंधी पीडब्ल्यूडी, वन विभाग व सिंचाई विभाग का संयुक्त सर्वे हो चुका है। गाजियाबाद के 12.35 किमी लंबे सेक्शन में गंगनहर की दायीं पटरी पर नए कांवड़ मार्ग में प्रस्तावित दो पुल का निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने काम शुरू कर दिया है। वहीं प्रस्तावित मार्ग में वन विभाग की नर्सरी दूसरी जगह स्थानांतरित होने के बाद ही दो लेन की सात मीटर की काली सड़क और उसके दोनों ओर ढाई मीटर पटरी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट में शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ जारी किए जा चुके हैं। गंगनहर की पटरी पर 111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग के निर्माण पर 628.74 करोड़ खर्च होने हैं। गाजियाबाद से मेरठ और मुजफ्फरनगर तक गंगनहर की दायीं पटरी पर प्रस्तावित नए कांवड़ मार्ग हादसों में कमी आने के साथ दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही लोगों को मार्ग पर जाम से भी निजात और बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-----
कुल 10 पुल का होगा निर्माण, ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार :
नए कांवड़ मार्ग में गाजियाबाद में 12.35 किमी, मेरठ में 42.30 किमी और सबसे ज्यादा 56 किमी का क्षेत्र मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। गाजियाबाद में दो को मिलाकर पूरे मार्ग में 10 पुलों का निर्माण होगा। मार्ग पर यातायात को रफ्तार देने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। नए पुलों का निर्माण सेतु निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
2022 मध्य तक पूरा होगा निर्माण, उत्तराखंड जाने वालों को राहत :
लोक निर्माण विभाग ने नए कांवड़ मार्ग का निर्माण पूरा करने के लिए 2022 जून तक की समयसीमा निर्धारित की है। मार्ग का निर्माण होने के बाद गाजियाबाद से मुजफ्फ रनगर और उत्तराखंड जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वाले लोगों को मोदीनगर और फिर मेरठ होकर जाने की जगह एक और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। दूसरी ओर इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। मोदीनगर और मुरादनगर में रोजाना सुबह-शाम लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात मिलेगी।

------
कोट...
गंगनहर पटरी पर नए कांवड़ मार्ग में जनपद के खंड में आने वाले मार्ग में दो पुलों का निर्माण सेतु निगम ने शुरू कर दिया है। मार्ग में आने वाली नर्सरी के स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरा होते ही निर्माण संबंधी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। - मनीष वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed