फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

देह व्यापार चलाने वाली 20 हजार की इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
देह व्यापार चलाने वाली 20 हजार की इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। आगरा में सेक्स रैकेट चलाने वाली 20 हजार की इनामी महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार को शास्त्रीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। महिला समेत आठ लोगों पर 2020 में आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर और देह व्यापार करने की कार्रवाई होने के बाद से गिरफ्तार आरोपी महिला पुलिस से बचने के लिए अपने नाम और ठिकाने बदल रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने इसी गैंग की एक इनामी आरोपी रश्मि को 22 जनवरी को भोपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया था।

स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी आरोपी दिव्यांशी उर्फ अमनप्रीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा नई दिल्ली की रहने वाली है। आगरा पुलिस ने 2020 में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें आठ लोग लिप्त थे। इस गैंग की सरगना रोशनी नामक महिला थी। आगरा में यह गैंग विदेश से आने वाले लोगों को ड्रग्स के साथ युवतियों की व्यवस्था करता था। गैंग में युवतियों को जोड़ने का काम रश्मि और दिव्यांशी करती थी। इस मामले में फरार चल रही आरोपी रश्मि और दिव्यांशी पर आगरा पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed