फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

23 हजार जवानों की मुस्तैदी में होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
23 हजार जवानों की मुस्तैदी में होगा मतदान
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में 10 फरवरी को मतदान के दिन 23 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। अर्द्धसैनिक बलों की 80 कंपनियां तैनात रहेंगी। जिले में 728 मतदान केंद्र और 3383 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 29 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस-प्रशान की विशेष नजर रहेगी।
विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पांच हजार पुलिसकर्मी जिले के होंगे, जबकि 5 हजार पुलिसकर्मी और 6 हजार होमगार्ड अन्य जिलों से आएंगे। मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बल के जवान, केंद्र परिसर में अन्य जिलों से आए पुलिसकर्मी और केंद्र के बाहर गाजियाबाद जिले के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अर्द्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां आ चुकी हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्र
विधानसभा क्षेत्र संख्या
गाजियाबाद 2
साहिबाबाद 7
लोनी 13
मुरादनगर 6
मोदीनगर 1
मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी देने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां आनी शुरू हो गई हैं। निष्पक्ष मतदान और मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। करीब 23 हजार जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ईरज राजा, एसपी देहात व चुनाव नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed