फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पांच दिन बाद सरकारी अस्पतालों में नहीं होगा दिल का इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पांच दिन बाद सरकारी अस्पतालों में नहीं होगा दिल का इलाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। पांच दिन बाद जिले के सरकारी अस्पतालों में दिल का इलाज बंद हो जाएगा, क्योंकि एमएमजी अस्पताल में कार्यरत एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कात्याल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभी तक शासन ने दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है, इसलिए हृदय संबंधित बीमारी के लिए मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ेगा, जबकि मेडिकोलीगल व बंदी मेरठ या दिल्ली रेफर होंगे।
10 बाद भी बर्न वार्ड चालू नहीं
बर्न वार्ड बनने के 10 साल बाद भी सक्रिय नहीं हो पाया, क्योंकि वार्ड तो बना दिया गया था, लेकिन एक भी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई। अब बर्न वार्ड के सामने एक हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। पांच साल पहले बनाया गया आईसीयू वार्ड भी अब तक नहीं शुरू हो पाया, क्योंकि अभी तक कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कात्याल सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज करते थे, लेकिन दो बजे के बाद मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इसलिए मरीज भर्ती ही नहीं किए जाते थे। बच्चों के लिए नर्सरी बनाई गई थी, लेकिन स्टॉफ की कमी के कारण यह भी बंद पड़ी है। सामान्य तौर पर बच्चों को भर्ती किया जाता है, लेकिन नर्सरी में भर्ती होने वाले बच्चों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

36 स्वास्थ्य केंद्र बदहाल
जिले में 76 उपकेंद्रों को अपग्रेड किया जाना था, लेकिन अब तक केवल 42 उपकेंद्र ही सक्रिय हो सके हैं। तीन चरणों में 76 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अपग्रेड किया जाना था। पिछले 3 साल के दौरान इनमें से 42 उपकेंद्र ही अपग्रेड हो सके हैं। 34 उपकेंद्र स्टाफ और संसाधनों की कमी के लते अपग्रेड नहीं हो सके हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि मिशन निदेशक को पत्र लिखकर मांग की गई कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) की नियुक्ति की जाए। सीएचओ की कमी के चलते 34 केंद्र शुरू नहीं हो पा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र लिखकर सीएचसी उपलब्ध कराने और हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए भी शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को लिखा पत्र
31 अगस्त तक डॉ. सुनील कात्याल मरीजों का इलाज कर रहे हैं। शासन और सीएमओ को पत्र लिखकर हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग की गई है।
डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमएस, एमएमजी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed