फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कांस्टेबल को खुदकुशी के लिए उकसाने की दोषी पत्नी को छह साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कांस्टेबल को खुदकुशी के लिए उकसाने की दोषी पत्नी को छह साल की सजा
विज्ञापन

गाजियबाद। एडीजे कोर्ट-18 के जज राकेश कुमार सप्तम ने कांस्टेबल पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की दोषी पत्नी को छह साल कारावास की सजा सुुनाई है। अदालत ने पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील कौशिक ने बताया कि आगरा के अछनेेरा थाना क्षेत्र के कखवारी निवासी कुमर सिंह ने कविनगर थाने में दिसंबर 2011 को पुत्रवधु और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनका बेटा वेदप्रकाश कविनगर थाने में कांस्टेबल था। वह शास्त्रीनगर पुलिस चौकी में तैनात था। उसकी पत्नी पुष्पा देवी का सोनू उर्फ सुधांशु के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू काफी दिनों से वेदप्रकाश के घर में ही रह रहा था। इस मामले को लेकर वेद प्रकाश और पत्नी पुष्पा से कहासुनी भी होती थी। कांस्टेबल घर में सोनू के रहने का विरोध भी करता था, लेकिन पत्नी उसे बाहर नहीं जाने देती थी। इस बात के परेशान होकर वेद प्रकाश ने तीन दिसंबर 2011 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुमर सिंह ने बेटे की मौत का कारण पुत्रवधु के संबंधों को माना था। उन्होंने वेदप्रकाश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुष्पा देवी और सोनू के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच में सोनू का नाम चार्जशीट से निकाल दिया था। पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान 8 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद अभियुक्त पुष्पा को कांस्टेबल पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया। बृहस्पतिवार को अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed