फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

तिलक, तराजू और तलवार में नहीं कोई मतभेद : अरविंद शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तिलक, तराजू और तलवार में नहीं कोई मतभेद : अरविंद शर्मा
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद शर्मा ने कहा कि तिलक, तराजू
और तलवार में कोई मतभेद नहीं है। कुछ राजनेताओं और राजनीतिक दलों ने इन्हें
एक-दूसरे से अलग करने का षडयंत्र किया है। ब्राह्मण सभी वर्ग को साथ लेकर चलता है।
वह सोमवार को अर्थला के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की तरफ
से ब्राह्मण त्यागी भूमिहार महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इसमें अरविंद
शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में ब्राह्मण 18 से 25
प्रतिशत तक हैं। कई जिलों में तो ब्राह्मणों की संख्या इससे अधिक 27 से 28
प्रतिशत है। ब्राह्मण की मान्यता सबको साथ सबका विकास के मूल भावना को
लेकर चलना है। गोत्र अलग हैं लेकिन सब एक हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह
है कि ब्राह्मण और द्विज की रक्षा करने स्वयं ईश्वर अवतरित हो जाते हैं और
अत्याचारियों का नाश करते हैं। उन्होंनेे आह्वान किया कि वह सभी वर्ग के
लोगों को सम्मान दें। ऐसा करने से हमेशा आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी। महासंघ
के अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम ब्राह्मण ,त्यागी और
भूमिहार को एकजुट करने की मुहिम की शुरुआत है।
बसपा के सतीश मिश्र के मुकाबले भाजपा ने अरविंद शर्मा को उतारा
साहिबाबाद।
चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में की जा रही ब्राह्मण वोटरों को रिझाने की
कोशिश में भाजपा भी जुट गई है । बसपा पहले ही एक बार फिर सतीश मिश्र को यह
जिम्मेदारी सौंप चुकी है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग संवाद सुरक्षा विचार
गोष्ठी के नाम से ब्राहमण सम्मेलन शुरु भी कर दिए हैं। अब ब्राह्मण बहुल
साहिबाबाद में रविवार और सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी
अरविंद शर्मा डेरा डाले रहे तो सियासी हलकों में यही माना जा रहा है कि
उन्हें भाजपा ने सतीश मिश्रा के मुकाबले उतारा है।
उन्होंने न केवल ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात । ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार
महाकुंभ में उनके संबोधन से साफ हो गया कि वह पूरे प्रदेश के ब्राह्मण
मतदाताओं पर है। वह इसका गणित साथ लेकरआए थे। उन्होंने यह समझाने की कोशिश
की कि प्रदेश में ब्राह्मण मतदाताओं की खास अहमियत है। अगर त्यागी और
भूमिहार भी इनके साथ रहें तो ये बड़ी ताकत हैं। माना जा रहा है कि
ब्राह्मणों को रिझाने की मुहिम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री
श्रीकांत शर्मा और अन्य नेताओं को भी उतारा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ की तरफ से किया गया
था। इसमें भाजपा के ब्राह्मण और त्यागी समाज के नेताओं ने शिरकत की।
साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा, पूर्व
मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, महासंघ के अध्यक्ष
आरडी शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, ज्योति मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed