फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण घटा, निजी का वहीं टिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण घटा, निजी का वहीं टिका
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक सप्ताह से सरकारी टीकाकरण की रफ्तार कम हो रही है। प्राइवेट अस्पतालों की गति पर असर नहीं पड़ा है। पिछले पांच दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा 71 फीसदी टीकाकरण कम हो गया। 24 जून को सरकारी के 120 केंद्रों पर 26531 लोगों का टीकाकरण हुआ, जबकि प्राइवेट में 10 केंद्रों पर 1165 लोगों ने टीका लगवाया। जिले में इस समय टीकाकरण कराने को लेकर मारामारी की स्थिति है। केंद्रों पर जितनी वैक्सीन भेजी जा रही है, वह दो से तीन घंटे में खत्म हो जाती है। केंद्रों पर हंगामा हो रहा है।
शनिवार को 32 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
जिले में 60 से 70 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन बाद में क्लस्टर योजना शुरू होने के बाद टीम और सेंटर बढ़ाते हुए 135 स्थानों पर टीकाकरण शुरू किया गया। जुलाई में 325 टीमों के साथ किया जाना था, लेकिन 27 जून से वैक्सीन की कमी होने पर केंद्र होने शुरू हो गए। वर्तमान में सिर्फ 32 केंद्रों पर सिर्फ 11500 का टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ टाइम स्लॉट और पंजीकरण
वैक्सीन की कमी और लोगों की संख्या बढ़ने के बाद टीकाकरण केंद्रों पर आए दिन हो रहे हंगामे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन बढ़ाने के बजाए फिर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टाइम स्लॉट को बढ़ा दिया है। शासन की योजना थी कि एक जुलाई से जिले में एक पंजीकरण और टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर उम्र के लोगों का एक ही टीकाकरण किए जाने की प्लानिंग थी। जिले में 235 केंद्रों पर 50 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगनी थी। टीके कम होने से विभाग फिर पहले की तरह ही पंजीकरण एवं स्लॉट सिस्टम शुरू कर दिया है। हालांकि टाइम स्लॉट से दूसरी डोज और बुजुर्गों को राहत है, उनका पंजीकरण मौके पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में लगी थी 151865 वैक्सीन, अब छह दिन में 42702
जिले में 135 केंद्रों पर 21 से 26 जून महज छह दिनों में 151865 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। ये अभी तक का सबसे रिकॉर्ड था। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण ये महाअभियान केवल योजना और तैयारियों में सिमट कर रह गया। इस सप्ताह के छह दिनों में 42702 को वैक्सीन लगी है। कई केंद्रों पर वैक्सीन न होने से लोगों को परेशानी हुई।
सरकारी में कमी, प्राइवेट में पूरी वैक्सीन
पिछले एक सप्ताह से लगातार सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन का टोटा पड़ा हुआ है, जबकि प्राइवेट केंद्रों पर लगातार टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कोई अभी अधिकारी यह बोलने को तैयार नहीं है कि वैक्सीन मिलने में परेशानी कहां से है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी पंद्रह दिन तक ऐसेे ही स्थिति रहेगी।

तारीख - सरकारी - प्राइवेट
तीन जुलाई - 11500 - 1680
दो जुलाई - 10797 - 1285
एक जुलाई - 9036 - 1894
30 जून - 00 - 1618
29 जून - 4814 - 1743
28 जून - 4814 - 1743
27 जून - 00 - 1570
26 जून - 21347 - 2027
25 जू - 28729 - 1034
24 मार्च - 28531 - 1165
शासन से जो वैक्सीन मिल रही है, उसके अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। स्थानीय स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता है। प्रयास किया जा रहा है कि वैक्सीन की डोज अधिक मिल जाए तो टीकाकरण बढ़ा दिया जाएगा।
डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed