{"_id":"612008568ebc3e7a025764b5","slug":"ghazibaf-news-ghaziabad-news-gbd2244664155","type":"story","status":"publish","title_hn":"५० लाख की आबादी में १६ लाख की हुई कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
५० लाख की आबादी में १६ लाख की हुई कोरोना की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख की आबादी में 16 लाख की हुई कोरोना की जांच
गाजियाबाद। जिले की 50 लाख की आबादी के मुकाबले 32.3 फीसदी लोगों की ही कोरोना की जांच कराई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले में 16,19000 लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। सबसे अधिक आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच दूसरी लहर के दौरान लोगों ने कराई। फिलहाल सरकारी केंद्रों पर जांच का दबाव कम है लेकिन लोगाें को कम से कम दो घंटे इंतजार करने पर जांच करानी पड़ रही है।
कोरोना की जांच कराने के लिए सबसे अधिक परेशानी जिला एमएमजी अस्पताल में सामने आ रही है। अस्पताल में कोरोना जांच के लिए मरीजों को चार जगह लाइन में लगना पड़ता है। कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 बूथ पर निशुल्क व्यवस्था की है। इनमें से एमएमजी अस्पताल में बने बूथ पर जांच के लिए कर्मचारी लोगाें के टरका रहे हैं। ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए पहले पर्ची की लाइन फिर ओपीडी की लाइन और फिर जांच के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर लोग जांच अवश्य कराएं। जिले में 16 लाख से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। किसी बूथ पर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जांच कराई जा रही है।
आज लगेगा सिर्फ दूसरा डोज
गाजियाबाद। शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर केवल दूसरे डोज वालों का ही टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण अभियान में अब कोविन एप पर पंजीकरण कराने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सुबह नौ से 11 बजे तक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर पहुंचने वाले लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद मौके पर पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. नीरज अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार को 98 केंद्रों पर 30380 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया। टीकाकरण के लिए विभाग को 27 हजार डोज मिली थीं। विभाग के पास 3500 डोज पहले से थीं। नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथुरिया ने बताया कि शाम पांच बजे तक जिले में 30380 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उधर, जिले में कोरोना संक्रमण के चार सक्रिय मरीज रह गए हैं। शुक्रवार को किसी मरीज को कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं की गई जबकि दो मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त हुए। जिले में अब तक 55161 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। चार सक्रिय संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।