फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad possitive news

सुशील ने श्मशान घाट बनाने के लिए दान की 1500 गज जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
ghazibad possitive news
सुशील ने श्मशान घाट बनाने के लिए दान की 1500 गज जमीन
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोरोना काल में कहीं इंसानियत ने दम तोड़ा तो किसी ने इंसानियत की बड़ी मिशाल दी। ऐसे समय में जब इलाज से लेकर अंतिम संस्कार तक लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। तब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने वालों की भीड़ बढ़ते हुए देखकर करहेड़ा निवासी किसान सुशील निर्वाण ने अपनी 1500 गज जमीन जो घर बनाने के लिए रखी हुई थी, नगर निगम को श्मशान घाट के लिए दान में दे दी है। नगर निगम ने इस जमीन पर काम भी शुरू कर दिया है। शुरू में 10 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, इसके बाद और भी प्लेटफॉर्म बनाए जाने की योजना है।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व करहेड़ा निवासी सुशील निर्वाण का पत्र उन लोगों को मिला था। वह नूरनगर स्थित अपनी 1500 गज जमीन श्मशान घाट के लिए दान करना चाहते थे। इसके बाद उनसे जमीन के कागजात मांगे गए। सबकी चेकिंग के बाद जमीन सही पाई गई तो नगर निगम ने इस जमीन को एक्वायर कर लिया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस जगह सुशील निर्वाण की जमीन है, उस जगह पर नगर निगम की भी जमीनें हैं। फिलहाल जमीन पर श्मशाम घाट बनाए जाने के लिए काम शुरू हो चुका है। करहेड़ा निवासी सुशील निर्वाण ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण बड़ी संख्या में लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है और न जाने कितने लोगों की इसके कारण जान भी जा रही है। इसके बाद से एकाएक गाजियाबाद हिंडन नदी पर स्थित मोक्ष स्थली पर अंतिम संस्कार करने वाले शवों की लंबी कतार को देखते हुए मेरा मन विकल हो उठा। लगातार अंतिम संस्कार के लिए आठ से दस घंटे इंतजार की खबरें सुनकर काफी परेशान हो गया। ऐसे में उन्होंने नूरनगर की अपनी इस जमीन को नगर निगम को देने का फैसला लिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने भी हामी भरी। सुशील निर्वाण का कहना है कि इस फैसले के बाद उन्हें व उनके परिवार को आत्मिक शांति मिली है। यह बेहद कठिन दौर है । इस कठिन दौर में आम लोगों को भी सरकार के ऊपर ही सब कुछ नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि सभी लोगों को इस दौर में जो जिस लायक है, उसे पूरा सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

----------------------
दो दिनों में 25 शवों का हो चुका है दाह संस्कार
सुशील निर्वाण ने बताया कि नगर निगम द्वारा जमीन को एक्वायर कर लिया गया है। फिलहाल अभी शवों के लिए प्लेटफॉर्म नहीं बने हैं जमीन कच्ची है। फिर भी दूसरे श्मशान घाट की भीड़ कम करने के लिए यहां दाह संस्कार का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को 10 शवों एवं मंगलवार की शाम तक 15 शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। नगर निगम जल्द ही इस जमीन पर शवों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, ऐसा अधिकारियों द्वारा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed