{"_id":"5f8b48578ebc3e9ba530168f","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd207261513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 1.55 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 1.55 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी निवासी एक युवक से मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक लाख 55 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को रिलेशनशिप मैनेजर बताकर पीड़ित को झांसे में लेकर तीन बार में रुपये ट्रांसफर कराए। फ्रेंचाइजी भी नहीं मिली और रुपये भी वापस नहीं मिले। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिथिलेश कुमार क्रांति साहिबाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि वह मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते थे। इसके लिए उनके एक दूर के रिश्तेदार ने अनमोल गोयल का नंबर दिया। इस व्यक्ति से वह फेसबुक से भी संपर्क में थे। आरोप है कि अनमोल ने खुद को मदर डेयरी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया था। इसके बाद उन्होंने 23 सितंबर को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाकर 25 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराए।
उसने एग्रीमेंट कराने के बाद सिक्योरिटी मनी के नाम पर 55 हजार रुपये और प्रोडक्ट देने के नाम पर 50 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने मदर डेयरी के लीगल ब्रांच में बात की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।