{"_id":"5ddae1f78ebc3e547865a563","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd188994187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में खाना बना रही महिला झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में खाना बना रही महिला झुलसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में खाना बना रही महिला झुलसी, मौत
लोनी। मलिक सिटी कालोनी में शनिवार रात रसोई में खाना बना रही एक महिला झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बुलंदशहर के चासी गांव में रहने वाले दिलशाद परिवार केे साथ छह साल से लोनी के मलिक सिटी कालोनी में रह रहे हैं। वह मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी कौसर, एक बेटी शिफा और मां बाप रहते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार रात कौसर रसोई में खाना बना रही थी। दिलशाद खाना खा रहे थे। बेटी घर में सो रही थी। वहीं मां बाप पड़ोस के घर गए हुए थे। खाने बनाने के दौरान कौसर को दौरा पड़ने लगा। इस दौरान वह गैस चूल्हे पर मुंह के बल गिर पड़ी। गैस पर गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान दिलशाद रसोई में आए उन्हें घटना का पता चला। आनन फानन में उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और पत्नी को दिल्ली से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात डॉक्टरों ने महिला को उपचार दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिलशाद ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। उसे अक्सर दौरे आते थे। उसका अस्पताल से इलाज चल रहा था । लोनी कोतवाली एडिशनल एसएचओ बीके त्रिपाठी ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उ