फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट लेकर युवती के घर जा पहुंचा सिरफिरा, बखेड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट लेकर युवती के घर जा पहुंचा सिरफिरा, बखेड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली निवासी युवती के घर उस वक्त बखेड़ा हो गया, जब एक युवक फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट लेकर उसके घर जा पहुंचा। उक्त युवक युवती को दोस्त की पार्टी में मिला था। एक साल से वह उसके पीछे पड़ा है। जांच में सामने आया कि सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से तैयार कराया गया था। युवती का आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली निवासी युवती का आरोप है कि करीब दो साल पहले एक दोस्त की पार्टी में उसकी मुलाकात साउथ दिल्ली के ब्रजवासन निवासी हेमंत चौहान से हुई थी। वह सभी का कॉमन फ्रेंड था। इसके बाद कॉमन फ्रेंड की तरह ही दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि एकाएक युवक के व्यवहार में बदलाव आ गया और पिछले एक साल से हेमंत चौहान उसके पीछे पड़ गया। एक दिन हेमंत उसके घर आ धमका और परिजनों से कहा कि 6 फरवरी 2018 को गाजियाबाद तहसील में दोनों ने शादी कर ली। सुबूत के तौर पर उसने शादी का पंजीकरण प्रमाण-पत्र दिखाया। यह देख घर में बखेड़ा हो गया। उधर, युवती का कहना है वह हेमंत केसाथ कहीं नहीं गई और न ही उसे कोई जानकारी है। उस पर दबाव डाला जा रहा है कि वह शादी को स्वीकार कर ले। एक साल बाद तलाक करा दिया जाएगा। युवती का कहना है कि जब उसकी शादी ही नहीं हुई तो वह उसे स्वीकार क्यों करे।
विज्ञापन

भाभी कहकर तंग करते हैं आरोपी के दोस्त
युवती का कहना है कि हेमंत उसे धमकी देता है कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो वह उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा। इतना ही नहीं, हेमंत के दो दोस्त गौरव व ऋषि उसे भाभी कहकर परेशान करते हैं। पीड़िता का कहना है कि प्रशासनिक जांच में शादी का प्रमाण-पत्र भी फर्जी साबित हो चुका है। इसके बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि दिल्ली निवासी हेमंत व उसके दोस्तों गौरव व ऋषि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed