{"_id":"5de41a628ebc3e5475369674","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd1894449193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और हमला, भौंकने पर कुत्ते को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और हमला, भौंकने पर कुत्ते को मार डाला
Mon, 02 Dec 2019 05:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
विजयनगर थानाक्षेत्र में अपंजीकृत डेंटिस्ट ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, शोरशराबा होता देख आरोपी पर भौंक रहे महिला के पालतू कुत्ते को भी पटक-पटककर मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इलाज के बावजूद बेटी को आराम न होने पर महिला ने आरोपी की शिकायत करने की बात कही थी और उससे डॉक्टरी की डिग्री पूछी थी। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विजयनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है कि उनके पति दूसरे जिले की चीनी मिल में इंजीनियर हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी के दांतों में समस्या थी। इलाज के लिए वह प्रताप विहार में सिद्दीकी डेंटल क्लीनिक पर बेटी को लेकर गई थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि तीन माह तक उनकी बेटी का इलाज चला। डॉ. यामीन खान सिद्दीकी निवासी विजयनगर ने उनसे मोटी रकम भी ऐंठ ली, लेकिन बेटी को फायदा नहीं हुआ। महिला का कहना है कि उन्होंने क्लीनिक पर जाकर डॉक्टर की डिग्री केबारे में पूछा तो वह अपंजीकृत निकला। इस पर उन्होंने डॉक्टर की शिकायत करने की बात कही थी।
कॉल रिसीव नहीं की तो शनिवार रात घर आ धमका
महिला का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने उन्हें एक-दो बार फोन भी किया। बाद में उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद शनिवार रात आरोपी उनकेघर आ धमका और उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर चाकूसे हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचीं।
पालतू कुत्ते को फर्श पर पटका, मुंह पर रखा पैर
महिला का कहना है कि उन्होंने एक पॉमेरियन कुत्ता पाला हुआ है। चीख-पुकार मचने पर वह भाैंकने लगा तो आरोपी तैश में आ गया। उसने कुत्ते को उठाकर फर्श पर पटकना शुरू कर दिया और अंत में उसके मुंह पर पैर रखकर खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला व उसकी बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। हालांकि, स्कूटी सवार तीन लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस केहवाले कर दिया।