फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GHAZIBAD NEWS

आवासीय में व्यावसायिक गतिविधि वाले फ्लैट जीडीए के रडार पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
GHAZIBAD NEWS
आवासीय में व्यावसायिक गतिविधि वाले फ्लैट जीडीए के रडार पर
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की सुपरटेक लिविंस्टन सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने के बाद आवासीय फ्लैटों में चलने वाली व्यावसायिक गतिविधि जीडीए के रडार पर आ गई हैं। जीडीए ने क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में अवैध व्यावसायिक गतिविधि करने वाले 29 फ्लैट चिह्नित किए थे। अब क्रॉसिंग रिपब्लिक से आगे बढ़ते हुए जीडीए इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, एनएच-9 स्थित विभिन्न ग्रुप हाउसिंग व अन्य सोसायटियों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने वाले फ्लैटों को चिह्नित करने को सर्वे चलाएगा। सर्वे में चिह्नित होने वाले अवैध व्यावसायिक गतिविधि वाले फ्लैटों को पहले नोटिस और फिर सीलिंग की जाएगी।
क्रॉसिंग रिपब्लिक के भी 29 फ्लैटों पर सीलिंग की तलवार लटकी हुई है। दूसरी ओर फ्लैटों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वालों पर कार्रवाई के लिए जीडीए की ओर से उनकी आरडब्ल्यूए को भी नोटिस जारी करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की सुपरटेक लिविंग्स्टन सोसायटी के एक फ्लैट में गारमेंट का ऑनलाइन बड़ा कारोबार चल रहा था। बीते माह 11 अक्तूबर को इसी फ्लैट में आग लगने से हंगामा खड़ा हो गया था। जीडीए की जांच में पाया गया कि मामले की सोसायटी के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन जीडीए अधिकारियों ने मिलीभगत कर कार्रवाई करने की जगह मामला दबा दिया। फिर जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से जांच के आदेश देने और जीडीए के सर्वे में अवैध व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले 29 फ्लैट चिह्नित किए गए थे। क्रॉसिंग रिपब्लिक के बाद प्राधिकरण की ओर से जोनवार ग्रुप हाउसिंग व अन्य सोसायटियों के फ्लैटों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को अन्य क्षेत्रों में सर्वे कर फ्लैटों में चल रही अवैध गतिविधियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में फ्लैटों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम में बड़े पैमाने पर फ्लैटों में चल रही अवैध गतिविधि
जीडीए की इंदिरापुरम में बड़े पैमाने पर आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जीडीए की ओर से पूर्व में कराए गए सर्वे अवैध गतिविधियां संचालित करने के 1550 से अधिक मामले सामने आए थे। इनमें बड़ी संख्या में फ्लैटों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होते हुए पाई गई थीं। फिर कई मामलों में सीलिंग होने के बाद हंगामा मचा था। ऐसे में इंदिरापुरम क्षेत्र में नए सिरे से होने वाले सर्वे में फ्लैटों में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होते हुए पाई जा सकती हैं। लोगों की सुरक्षा और होने वाले हादसों को रोकने के उद्देश्य से प्राधिकरण की ओर से पूरी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटों में क्रेच सहित हो रहीं कई गतिविधियां
जीडीए में इंदिरापुरम, क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन सहित अन्य क्षेत्रों की ग्रुप हाउसिंग व अन्य सोसायटियों के लोगों की ओर से कई बार फ्लैटों में चलने वाली व्यावसायिक गतिविधि और उससे रेजिडेंट्स को होने वाली परेशानी की शिकायत की गई है। फ्लैटों में अधिकांश मामले बच्चों के क्रेच, ऑनलाइन व्यापार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के आए हैं। क्रॉसिंग रिपब्लिक के सुपरटेक लिविंग्स्टन के जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसमें कपड़े का ऑनलाइन व्यापार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed