फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

20 लाख रुपये की लूट को दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
20 लाख रुपये की लूट को दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

साहिबाबाद। शिप्रा अंडर पास में नोएडा की सीमेंट कंपनी के अकाउंटेंट से हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को एसएसपी अमित पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित से इंदिरापुरम थाने में घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस की टीमें बैंक से घटनास्थल, एनएच और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं।
मंगलवार दोपहर को एसएसपी इंदिरापुरम पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित अकाउंटेंट संदीप खेमका से घटना के बारे में पूछताछ की। साथ ही कंपनी के पदाधिकारियों से उनके सभी कर्मचारियों और उनके बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी खंगाले हैं। जिसमें संदीप अकेले बैग और हाथ में हेलमेट लेकर निकलते नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल के ठीक ऊपर लगे सीसीटीवी की जांच की तो वह बंद मिला। पुलिस की टीमें विजयनगर तक और दिल्ली की ओर तक एनएच और एक्सप्रेसवे पर लगे सभी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। घटना के दौरान क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध नंबरों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि जिस तरह से लूट को अंजाम दिया गया, इसमें किसी करीबी, पूर्व परिचित का हाथ हो सकता है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की टीम, एसओजी, क्राइम ब्रांच सभी लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन

ये था मामला
नोएडा सेक्टर 19 निवासी संदीप खेमका नोएडा सेक्टर 16 की कनोडिया सीमेंट कंपनी के आफिस में अकाउंटेंट हैं। सोमवार शाम चार बजे वह इंदिरापुरम के विंडसर स्थित बैंक से 20 लाख रुपये निकाल कर नोएडा के लिए अपनी बाइक से निकले थे। शिप्रा अंडर पास में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पिस्टल के बल पर 20 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना स्थल पर करीब तीन घंटे तक सीमा विवाद में नोएडा शर गाजियाबाद पुलिस उलझी रही। रात में एसएसपी के आदेश पर मामला इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed