फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

जून तक एक लाख नए भवनों पर हाउस टैक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
जून तक एक लाख नए भवन आएंगे हाउस टैक्स के दायरे में
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में किया जा रहा जीआईएस (जियोग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम) सर्वे जून तक पूरा हो जाएगा। निगम अधिकारियों का अनुमान है कि करीब एक लाख नए भवन इस सर्वे के माध्यम से टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। इसके बाद नगर निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। जीआईएस सर्वे के दौरान ऐसे फ्लैट भी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे जिनमें अभी लोगों ने रहना भी शुरू नहीं किया है।
दरअसल, बीते एक दशक में शहर में तेजी से बहुमंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण हुआ है। नगर निगम के रिकार्ड में अभी तक यह भवन टैक्स के दायरे में नहीं आए हैं। इसके लिए शासन ने
विज्ञापन

गाजियाबाद में जीआईएस सर्वे शुरू कराया है। वसुंधरा जोन में मकानों का सर्वे पूरा हो जाने के बाद अब मोहननगर और कविनगर जोन में सर्वे शुरू हुआ है। जल्द ही विजयनगर और सिटी जोन में भी सर्वे शुरू होगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस सर्वे के दौरान सेटेलाइट से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की इमेज लेकर भवनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे प्रत्येक भवन का डेटा नगर निगम के पास होगा और हर भवन टैक्स के दायरे में आ जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन, वैशाली, वसुंधरा, क्रॉसिंग सिटी, सिद्धार्थ विहार, वेव सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी समेत सभी हाउसिंग सोसायटियों में खाली पड़े फ्लैट भी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। इससे करीब एक लाख नए भवन टैक्स के दायरे में आने की संभावना है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि जून तक जीआईएस सर्वे पूरा हो जाएगा। सर्वे के होने से नगर निगम की टैक्स से होने वाली आमदनी में भी इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed