फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
ghazibad news
नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी की समीक्षा में सीओ साहिबाबाद का पूरा दफ्तर (पेशी) लापरवाह निकला। कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में एसएसपी ने पेशी (सीओ के दफ्तर) के छह हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया। एसएसपी ने सोमवार रात राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि कर्तव्य पालन में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
एससपी ने बताया कि सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे की पेशी के नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन पर कार्य में शिथिलता, जांच लंबित रखने और लापरवाही बरतने का आरोप है। एसएसपी ने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गई बैठक में उनके द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उनसे विवेचनाओं और लंबित प्रारंभिक जांच तथा 14 (1) की कार्रवाई के स्टेट्स के बारे में पूछा गया। साथ ही विभिन्न आयोग से संबंधित मामलों की लंबित जांचों, शासन व आलाअधिकारियों केस्तर से आई जांचों के निस्तारण, आईजीआरएस व जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा जनसूचना से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों से उनके क्षेत्र में हुईं सनसनीखेज घटनाओं की जानकारी ली। साथ ही उनमें पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके अलावा टॉप-टेन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को फटकार लगाते हुए एसएसपी ने कहा कि वह कार्य में शिथिलता और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने एसपी सिटी और सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अधीनस्थों से संवाद स्थापित कर प्रबावी नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। साथ ही एसएसपी ने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थों से संवाद बढ़ाएं। महत्वपूर्ण घटनाओं और रंजिशों के मामलों को चिन्हित कर ठोस कार्रवाई करें तथा घटनाओं की एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed