{"_id":"60009fd68ebc3e2e53620a18","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd212007830","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबी बनाने मेजर के घर से घुसे चोर 12 लाख के जेवर लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाबी बनाने मेजर के घर से घुसे चोर 12 लाख के जेवर लेकर फरार
विज्ञापन
ghazibad news
चाबी बनाने मेजर के घर से घुसे शातिर 12 लाख के जेवर लेकर फरार
साहिबाबाद। श्यामपार्क मेन की गली नंबर पांच में रहने वाले आर्मी के मेजर के घर चाबी बनाने आए दो शातिर करीब 12 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान उनकी मां घर पर अकेली थीं। उन्होंने चाबी बनाने के लिए दो फेरी वालों को घर में बुलाया था। मेजर घर पहुंचे तो रात में उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
साहिबाबाद के श्यामपार्क मेन के गली नंबर तीन में संदीप सिंह पत्नी और मां के साथ रहते हैं। संदीप आर्मी में मेजर हैं उनकी हाल ही में पोस्टिंग मेरठ में हुई है। 13 जनवरी को उनकी पत्नी ऑफिस गई हुई थी और मां घर पर अकेली थीं। घर की अलमारी का ताला खराब था। शाम करीब 5.30 बजे कॉलोनी में फेरी पर दो लोग साइकिल पर आए तो उनकी मां ने उन्हें ताला ठीक करने के लिए बुलाया। आरोप है कि चाबी बनाने के प्रयास के बाद वह कुछ देर में दूसरी चाबी लाने की बात कहकर चले गए। रात तक वह वापस नहीं लौटे। मां ने काफी प्रयास किया लेकिन ताला नहीं खुला। रात में मेजर घर पहुंचे तो बंद पड़ी अलमारी को खोला। इस दौरान आलमारी में रखे सोने के जेवर गायब थे। यह देखकर वह दंग रह गए। चोर दो सोने की चेन, एक ब्रेसलेट, चार सोने की कंगन, एक सोने का हार ले गए। जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
पड़ोस में लगा सीसीटीवी बंद
पुलिस जांच में सामने आया है कि पड़ोस के मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद है। कालोनी में पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी कैमरे तलाशे, लेकिन कैमरे नहीं मिले। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। नीली रंग की जैकेट पहने हुए थे। साइकिल पर आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।