{"_id":"5f8b49e38ebc3e9bcf5c6b13","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd2072625117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: साथ रहने की जिद कर रही थी प्रेमिका, डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: साथ रहने की जिद कर रही थी प्रेमिका, डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला
Sun, 18 Oct 2020 09:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद/मसूरी। डासना निवासी शबाना की हत्या का खुलासा करते हुए मसूरी पुलिस ने पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शबाना साथ रहने की जिद कर रही थी। दोनों के शादीशुदा होने के कारण ऐसा संभव नहीं था। लिहाजा चंडीगढ़ ले जाते समय उसने जहरीला इंजेक्शन देकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव कुरुक्षेत्र में फेंककर फरार हो गया।
एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि डासना निवासी अपंजीकृत डॉक्टर इस्माइल ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि बीमारी के दौरान शबाना उससे इलाज कराने आती थी। इसी दौरान उन दोनों की दोस्ती हो गई और करीब एक माह से दोनों के बीच संबंध बन गए थे। आरोपी ने बताया कि शबाना उसके साथ रहने की जिद करने लगी थी। उसे साथ रखना उसके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी और मृतका दोनों ही शादीशुदा हैं।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बीते 7 सितंबर को आरोपी शबाना को अपने साथ पहले दिल्ली ले गया था। वहां उसने शबाना को पहाड़गंज के एक होटल में रखा। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए आरोपी शबाना को होटल में छोड़कर वापस घर आ गया था। शबाना के बार-बार फोन करने पर आरोपी नोएडा सेक्टर-62 से किराए की कार लेकर पहाड़गंज पहुंचा और उसे चंडीगढ़ ले गया।
विज्ञापन
उसने शबाना को चंडीगढ़ में ही साथ रहने का झांसा दिया था। लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पूर्व आरोपी ने शबाना से छुटकारा पाने का प्लान बनाया और फिर कुरुक्षेत्र में कार रोकी और मेडिकल स्टोर से जहरीला इंजेक्शन लेकर शबाना को लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और कार को नोएडा सेक्टर-62 की पार्किंग में खड़ा कर वापस घर लौट आया था।