फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंज उठा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंज उठा शहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। हरे रामा, हरे कृष्णा....की धुन से पूरा शहर गूंज उठा। भक्ति की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के साथ रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। सबसे आगे विदेशी भक्तों की टोली रॉक बैंड पर हरे कृष्णा गाते हुए और उसके पीछे भगवान जगन्नाथ का फूलों से सजा रथ निकला। रथ में वृंदावन से आए विशेष वस्त्र और कोलकाता के फूलों से सजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव जी केरथ को सभी भक्त भक्ति भाव से खींचते हुए चल रहे थे। यह रथयात्रा पूरे शहर में घूमते हुए शाम को इस्कॉन मंदिर पहुंची। मंदिर में कोरोना की वजह से अधिक भीड़ न रखने की अपील की गई थी।
सुबह से ही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी शुरू हो गई थी और भगवान जगन्नाथ सहित बलदेव और सुभद्रा जी की सवारी सुसज्जित रही। नवयुग मार्केट में सभी भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा और आरती की। रथयात्रा का शुभारंभ सांसद अनिल अग्रवाल और महापौर आशा शर्मा ने किया। रथयात्रा नवयुग मार्केट से आरंभ होकर दिल्ली गेट, चौपला मंदिर, डासना गेट, जटवाड़ा, अंबेडकर रोड, मालीवाड़ा पहुंची। वहां पहले मालीवाड़ा पर प्रभु को क्रेन के जरिए 56 व्यंजन का भोग लगाया गया। छप्पन टोकरियों में सुसज्जित पकवानों का भोग लगने के बाद रथ यात्रा वहां से नासिरपुर फाटक से होते हुए कविनगर पहुंची। वहां भी भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद इंग्राहम चौक होते हुए राजनगर सेक्टर-10 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची। प्रसाद वितरण के साथ रथयात्रा महोत्सव का समापन किया गया। महानगर में जहां-जहां से भी रथ यात्रा निकली श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और सभी कृष्ण की भक्ति में सराबोर होते गए। इस बीच जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा से सभी मार्गों पर भक्तों ने सुंदर रंगोली बनाई थी। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकिशोर गुप्ता, पवन गोयल, सुरेश्वर दास, गौरव गर्ग, मनीष अग्रवाल, सौरभ जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा का मुख्य आकर्षण रॉक बैंड रहा। इस यात्रा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इस रॉक बैंड में कनाडा सहित जगन्नाथपुरी के भक्त मौजूद रहे। इसके अलावा एक अलग वाहन पर जगन्नाथ पुरी से विशेष वाद्य यंत्रों के साथ भी भक्त शामिल हुए जो आगे-आगे वाद्य यंत्र बजाते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह लगा जाम
रथयात्रा के दौरान दोपहर 12.00 बजे से पुराने बस अड्डे से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। पुष्प वर्षा के बाद जब रथयात्रा का शुभारंभ हुआ, उस दौरान कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान लंबा जाम लगा। यात्रा मीनामल की धर्मशाला, हापुड़ मोड़, ठाकुर द्वारा मंदिर, दिल्ली गेट, डासना गेट, चौपला मंदिर, अंबेडकर रोड, मालीवाड़ा चौक इंग्रामह और राजनगर में जहां-जहां यात्रा निकली, इस दौरान ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed