फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

जीडीए की जमीन पर बना दिया अवैध बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
जीडीए की जमीन पर बनाया गया बाजार। - फोटो : GHAZIABAD City
आरोप : जीडीए की जमीन पर बना दिया अवैध बाजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार में जीडीए के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की चार हजार वर्ग गज जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मार्केट बना दिया है। प्रताप विहार में गोल्डन पब्लिक स्कूल के सामने खसरा नंबर-287 पर करोड़ों की जमीन पर सड़क किनारे पूरा मार्केट खड़ा हो गया, लेकिन जीडीए अधिकारियों को अवैध निर्माण नजर नहीं आया। स्थानीय लोग बीते कई सालों से लगातार अवैध कब्जे की शिकायत जीडीए उपाध्यक्ष के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर कर रहे हैं।
जीडीए की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर प्राधिकरण ने बीते माह एसडीएम कार्यालय से प्रताप विहार में खसरा नंबर-287 के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। आईजीआरएस की शिकायत पर चल रही कार्रवाई की प्रगति के बारे में मंडलायुक्त को भी अवगत कराया गया है। बीते आठ सालों में मिर्जापुर में जीडीए की करोड़ों की जमीन पर कई अवैध दुकानें व कॉम्प्लेक्स खड़े हो गए हैं। लेकिन कार्रवाई की बात तो दूर अवैध निर्माण करने वालों को अभी तक नोटिस भी जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रिजवान ने बताया कि प्रताप विहार मिर्जापुर में खसरा नंबर-287 में जीडीए की व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जमीन दर्ज है। इस जमीन का प्राधिकरण की ओर से जनवरी 1969 में अर्जन कराते हुए अगस्त 1972 को जमीन का कब्जा प्राप्त किया गया था। जीडीए की इस अधिग्रहित व स्वामित्व वाली भूमि पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। बीते आठ सालों में यहां सड़क किनारे कई अवैध दुकानें व कॉम्प्लेक्स खड़े हो गए हैं। इसकी लगातार जीडीए और आईजीआरएस पर शिकायत की गई। दो साल पहले हुई जीडीए की जांच में जोन-चार के प्रभारी द्वारा तहसीलदार को दी गई जांच में जमीन पर अवैध कब्जे की बात सामने आई। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत होने के चलते मामला फिर रफादफा हो गया। समस्या का निदान न होने पर उन्होंने फिर से आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जीडीए के अधिशासी अभियंता की जांच के बाद जीडीए की ओर से खसरा नंबर-287 की जांच के लिए एसडीएम सदर को पत्र लिखा गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संबंधित खसरे की स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed