फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

जेई को किया रिलीव, अधिशासी अभियंता से काम छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
ghaziabadnews
प्रकाश विभाग में खींचतान : जेई को किया रिलीव, अधिशासी अभियंता से काम छीना
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के प्रकाश विभाग के अफसरों में चल रही खींचतान का परिणाम सामने आ गया है। शासन के आदेश के बाद नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग में तैनात अवर अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा को रिलीव कर दिया है। उन्होंने इस विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात से भी काम हटा लिया है। जल्द ही उन्हें भी रिलीव किया जा सकता है। उनकी मूल तैनाती अलीगढ़ नगर निगम में है।
हापुड़ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा कई साल से नगर निगम में अतिरिक्त चार्ज पर तैनात थे। सप्ताह में तीन दिन वह नगर निगम का कामकाज संभालते थे। इसी विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर मनोज प्रभात को करीब तीन साल पहले तैनात किया गया था। उनकी मूल तैनाती अलीगढ़ नगर निगम में हैं और वही से उनका वेतन भी आहरित होता है। बीते करीब डेढ़ साल से दोनों अधिकारियों में शीतयुद्ध चल रहा था। इसी खींचतान के चलते पूर्व नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने एक प्रकरण को लेकर दोनों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी दोनों के बीच खींचतान खत्म नहीं हुई थी। एक-दूसरे की शिकायत के बाद कई पार्षद भी खेमेबंदी में शामिल हो गए थे। बीते दिनों शासन ने अवर अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा को उनके मूल पद पर हापुड़ विकास प्राधिकरण के लिए रिलीव करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आदेश के मुताबिक उन्हें रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके साथ ही नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात से भी काम छीन लिया है। उनके रिलीविंग ऑर्डर भी जल्द ही जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रकाश विभाग के अवर अभियंता को रिलीव कर दिया गया है और अधिशासी अभियंता से काम ले लिया गया है। प्रकाश विभाग का चार्ज अपर नगरायुक्त को दे दिया गया है। अधिकारियों के रिलीव हो जाने से निगम का कामकाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed