फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Youth was doing dangerous stunts on Honda City on elevated road

गाजियाबाद: एलिवेटेड रोड पर युवक कर रहा था होंडा सिटी पर खतरनाक स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान काटा

Thu, 12 May 2022 08:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 08:40 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एलिवेटेड रोड पर एक होंडा सिटी कार की डिग्गी पर बैठा है। उसकी कार के दोनों तरफ दो अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं। युवक डिग्गी पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है।

विज्ञापन
Ghaziabad Youth was doing dangerous stunts on Honda City on elevated road
स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एलिवेटेड रोड पर होंडा सिटी कार पर खतरनाक स्टंट करने पर ट्रैपिक पुलिस ने युवक का 22,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को सख्त हिदायत भी दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एलिवेटेड रोड पर एक होंडा सिटी कार की डिग्गी पर बैठा है। उसकी कार के दोनों तरफ दो अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं। युवक डिग्गी पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा है।
विज्ञापन


यातायात (ट्रैफिक) पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान कर चालान काट दिया है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वाहन स्वामी की पहचान शिवम कुमार निवासी सुभाष नगर दिल्ली के रूप में हुई है। गाड़ी नंबर के आधार पर खतरनाक स्टंट के लिए ₹22,500 का चालान की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी को दोबारा खतरनाक स्टंट ना करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed