{"_id":"623efee953ac6345ad1242dc","slug":"ghaziabad-woman-died-in-santosh-hospital-during-treatment-family-create-furor-for-not-giving-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, शव ना देने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, शव ना देने पर परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 26 Mar 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:24 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले ही मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लेने के लिए मौत के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला कलावती की मौत होने के बाद शव नही देने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
राजापुर निवासी कैलाश फैक्टरी में श्रमिक है उनकी पत्नी 50 वर्षीय कलावती के पित्त की थैली में पथरी थी दर्द होने पर 23 मार्च की शाम भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान आज रात 2 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
कैलाश ने बताया कि अस्पताल ने 70000 का बिल बना दिया है जांच के नाम पर 18000 रुपये मांग रहे हैं लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे। परिजनों का आरोप है कि महिला को भर्ती करने के बाद रात भर बिना किसी इलाज के रखा गया और दूसरे दिन सुबह आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले ही मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लेने के लिए मौत के बारे में जानकारी नहीं दी।