फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad was the second coldest city in the state

Ghaziabad News: प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad was the second coldest city in the state
गाजियाबाद। शुक्रवार को प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर गाजियाबाद रहा। रात का पारा दो डिग्री नीचे आकर 4.2 पहुंच गया। सीजन की यह सबसे ठंडी रात रहीं। जबकि, उत्तराखंड के मसूरी का तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा दूसरी बार है जब जिले में मसूरी से ज्यादा ठंड रही। हालांकि, दिन में सूरज निकला तो अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 18.3 पहुंच गया।
विज्ञापन

आर्द्रता 90 फीसदी से अधिक और हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। हालांकि, सवेरे पहले कुछ देर के लिए धूप निकली और फिर बादल छाने के साथ ही जहां तहां छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड चुभने लगी। सुबह शाम बाजारों से रौनक पूरी तरह गायब रही। आरडीसी से लेकर तमाम जगहों पर जहां आधी रात को भी चहल पहल देखने को मिलती थी, वहां दिन छिपते ही लोगों की संख्या बहुंत कम हो गई। देहात क्षेत्र में सुबह पाला पड़ा। गेहूं की फसल के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने इसे फायदेमंद बताया है। हालांकि, गन्ने की छिलाई का काम अधिक ठंड पड़ने से प्रभावित हो रहा है। अलाव के सहारे किसानों का समय गुजरा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज शनिवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन दिन निकलने पर दृश्यता साफ होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन चार दिन तक मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी। कोहरे का असर कम ज्यादा होता रहेगा। अगले सप्ताह में बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed