फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Troubled by his wife, a young man committed suicide by hanging himself

गाजियाबाद : पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेमिकी को मैसेद लिखा, वीडियो बनाया और ...

Fri, 29 Sep 2023 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 12:30 AM IST
सार

ये बातें हरसांव गांव के रहने वाले जोगेंद्र उर्फ सोनू ने एक मिनट 45 सेकंड के एक वीडियो में बोली। इस वीडियो को बनाने के बाद 23 सितंबर को जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Troubled by his wife, a young man committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अंजू ये मैसेज तेरे हैं बस, लव यू, बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले कोई दिक्कत ना है। कोई बात नहीं है। तेरे बालक ठीक हैं। देख सोनू तो चला। तेरी बहन ने कही थी वो तेरा दूसरा ब्याह कराएगी तो अब दूसरा ब्याह हो जाएगा। चल बाय अपना ध्यान रखियो और कुछ भी मेरे से गलती हुई हो तो माफ कर दियो। बाय, टाटा... ये बातें हरसांव गांव के रहने वाले जोगेंद्र उर्फ सोनू ने एक मिनट 45 सेकंड के एक वीडियो में बोली। इस वीडियो को बनाने के बाद 23 सितंबर को जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मामले में जोगेंद्र के पिता जयप्रकाश ने कविनगर थाने में जोगेंद्र की पत्नी अंजू, साली आशा और साले मनीष पर उनके बेटे का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरसांव की मंढैय्या निवासी जयप्रकाश का कहना है कि जोगेंद्र उर्फ सुक्खन की शादी 2019 में अहमदगढ़ बुलंदशहर के गांव अतरौली नंगला निवासी अंजू के साथ हुई थी। जोगेंद्र चालक था। 
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद अंजू, उसका भाई मनीष तथा साली आशा उसे परेशान करने लगे थे। अंजू छोटी-छोटी बातों पर उनके बेटे से झगड़ा करती थी, जिसके बाद वह अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते थी। एक बार अंजू और उसके भाई ने उनके बेटे व उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में शिकायत करके अपमानित किया था। एसीपी कविनगर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साला बहन के नाम जमीन करने का बनाता था दबाव 
जयप्रकाश का आरोप है कि मनीष आए दिन उनके बेटे को जमीन अंजू के नाम करने के लिए धमकाता था। बेटे की गृहस्थी बनाए रखने के लिए उन्होंने उसे अलग मकान लेकर भी दे दिया। लेकिन वे इसके बावजूद बाज नहीं आए और उनके बेटे का उत्पीड़न करे रहे।


21 सितंबर को झगड़ा करके मायके चली गई थी अंजू 
जयप्रकाश का आरोप है कि 21 सितंबर को अंजू ने जोगेंद्र के साथ झगड़ा किया और अभद्रता व गाली-गलौच भी की। इसके बाद अंजू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। बाद में पता चला कि अंजू को उसका भाई मनीष उसे लेने के लिए घर के बाहर आया था। आरोप है कि 23 सितंबर को अंजू और मनीष ने फोन करके जोगेंद्र से अपमानित तरीके से बात की। मनीष ने जोगेंद्र को मरने के लिए उकसाया और कहा कि वह अंजू की शादी कहीं और कर देंगे। इन्हीं बातों से तंग आकर जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed