{"_id":"602fad788ab2b8551d7cbe37","slug":"ghaziabad-tronica-city-raid-on-company-making-fake-book-of-big-companies-books-worth-4-crore-rupees-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः ट्रॉनिका सिटी में नकली किताबें बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी, चार करोड़ की किताबें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः ट्रॉनिका सिटी में नकली किताबें बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी, चार करोड़ की किताबें बरामद
Fri, 19 Feb 2021 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी नकली किताबें
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके में पुलिस ने नकली किताब बनाने वाली कंपनी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने नकली किताबें बरामद कीं।
विज्ञापन
बरामद किताबों की कीमत करीब चार करोड़ बताई जा रही है। स्पेक्ट्रम, मेगरोहिल और ओरियंट ब्लैक स्वान नामक कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने ये कारवाई की थी। पुलिस ने कंपनी सील कर नकली किताब बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन