फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Three smugglers who came to supply heroin worth 1.20 crore arrested

Ghaziabad: 1.20 करोड़ की हेरोइन सप्लाई करने आए तीन तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार, एक्सयूवी कार बरामद

Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Jul 2022 10:51 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरोह का सरगना मोहम्मद आतिफ है। तीनों तस्करों को हिंडन वायुसेना स्टेशन चौराहे के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें हेरोइन साहिबाबाद, विजयनगर, कौशांबी और इंदिरापुरम में सप्लाई करनी थी।

विज्ञापन
Ghaziabad Three smugglers who came to supply heroin worth 1.20 crore arrested
हेरोइन के तस्कर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से टीएचए की चार जगहों पर 1.20 करोड़ रुपये की हेरोइन सप्लाई करने आए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर तैयब खां, शहजाद खान निवासी चौकी नंबर-दो पीरबोढ्ढा थाना इज्जतनगर और सैफ निवासी भमोरा बरेली हैं। पुलिस ने तस्करों से एक्सयूवी कार और 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरोह का सरगना मोहम्मद आतिफ है। तीनों तस्करों को हिंडन वायुसेना स्टेशन चौराहे के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें हेरोइन साहिबाबाद, विजयनगर, कौशांबी और इंदिरापुरम में सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहम्मद आतिफ का भाई सैफ हेरोइन सप्लाई करने के लिए सदस्यों को दिन, समय, जगह और गाड़ी मुहैया कराता था। अगले कुछ दिनों में इन तीनों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों में हेरोइन सप्लाई करनी थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि सरगना खुद गाजियाबाद में हेरोइन की तस्करी करने आया था लेकिन क्राइम ब्रांच टीम को देखकर वह गाड़ी मोड़कर दूसरे सदस्य मोहम्मद सौबी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल तक फैला है तस्करी का जाल

गिरोह के तार नेपाल से भी जुड़े हैं। सरगना मोहम्मद आतिफ कई बार बॉर्डर पर जाता है और वहां गिरोह से जुड़े लोगों से मुलाकात कर वापस आता है। फिलहाल पुलिस पता कर रही है कि इंदिरापुरम, कौशांबी, साहिबाबाद और विजयनगर में कौन-कौन एजेंट हैं, जो गिरोह के साथ मिलकर क्षेत्र में हेरोइन की बिक्री करते हैं। अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. के निर्देश पर पुलिस टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed