{"_id":"62de05887f47160aac65033f","slug":"ghaziabad-team-won-junior-state-table-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:गाजियाबाद की टीम का दबदबा, अर्चित ने प्रयागराज के अवि पाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:गाजियाबाद की टीम का दबदबा, अर्चित ने प्रयागराज के अवि पाल को हराया
Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
सार
सिगरा स्टेडियम में 35वें जूनियर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में गाजियाबाद का दबदबा रहा। जूनियर ब्वायज के अंडर 17 मैच में गाजियाबाद के अर्चित जैन ने प्रयागराज के अवि पाल को 11-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन व वाराणसी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्टेडियम में 35वें जूनियर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को गाजियाबाद की टीम का दबदबा रहा। जूनियर ब्वायज के अंडर 17 मैच में गाजियाबाद के अर्चित जैन ने प्रयागराज के अवि पाल को 11- 4 से शिकस्त दी।
वहीं बालिकाओं के अंडर 17 जूनियर वर्ग में गाजियाबाद की सुहानी महाजन पहले सेट में अपने विरोधी खिलाड़ी पर 11-7 की बढ़त बनाई। लेकिन अगले ही सेट में दिशा ने अपने प्रदर्शन को संभाला, लेकिन आखिरी सेटों में सुहानी ने दिशा को 11-2 से मात दे दी। अगली कड़ी में सब जूनियर ब्वायज अंडर 15 में वाराणसी के पार्थ प्रभाकर ने गाजियाबाद के अर्नव पनवार को 11-6 से हराया। बालिकाओं के सब जूनियर अंडर 15 में गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी ने गाजियाबाद की सुहानी महाजन को मात दी।
कैडेट ब्वायज अंडर 13 में लखनऊ के वीर कुमार ने प्रयागराज के आर्यन कुमार को 11-8 से हरा दिया। वहीं कैडेट गर्ल्स अंडर 13 में गाजियाबाद के कनिष्का ने वाराणसी के अनोखी केसरी को 11-4 से मात दी। अंडर 11 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में लखनऊ के वीर कुमार ने लखनऊ के देवी त्रिपाठी को 11 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
वहीं बालिकाओं के अंडर 11 फाइनल मैच में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने गोरखपुर की साक्षी तिवारी को 11-9 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के फाइनल के बाद खिलाड़ियों को मनीष टंडन, यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन सचिव अरुण कुमार बनर्जी व वाराणसी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक बहल ने प्रमाण पत्र वर शील्ड प्रदान किया