फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Teacher killed by friends for abusing

गाजियाबाद: गाली देने पर दोस्तों ने की थी शिक्षक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 11:30 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 17 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के नशे में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Teacher killed by friends for abusing
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुरादनगर के सुराना गांव में शिक्षक आदेश त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के नशे में हुई कहासुनी और गाली-गलौज होने पर शिक्षक के सिर पर डंडा मारा था और बेहोश हो जाने पर कुएं में फेंक दिया था। डूब जाने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा हो जाने का दावा किया है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिये आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन


वारदात 13 अगस्त की थी। शिक्षक का शव 25 अगस्त को बरामद हुआ था। शिनाख्त के बाद सात सितंबर को शिक्षक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुराना के नवरत्न, सौरभ और गौरव हैं। इनका साथी मोनू फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुराना के जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हुई तो आदेश ने उन्हें गाली दी। इसी बात पर मामला बढ़ गया और वहां पड़े डंडे से उन्होंने आदेश पर हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से वह बेहोश हो गया मरा समझकर उन्होंने पास के कुएं में फेंक दिया। एसपी देहात ने बताया कि बागपत के गांव चमरावल निवासी आदेश त्यागी निठारी के सुठारी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे। वह सुराना गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन


पूछताछ में हुआ खुलासा
एसपी देहात ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में पानी से डूबकर मौत होने की बात सामने आई। शिक्षक की कॉल डिटेल में उनके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तो आरोपियों का पता चला। आखिर बार मिले उनके साथियों से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी आदेश त्यागी से दोस्ती थी। आदेश सुराना गांव में रहते थे। कई-कई दिन में वह अपने घर जाते थे। ऐसे में वह सभी मिलकर अक्सर साथ में शराब पीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed