{"_id":"60efdb1f8ebc3ed017327987","slug":"ghaziabad-surya-nagar-a-block-dry-fruit-trader-family-made-hostage-looted-cash-jwellery-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कुरियर बॉय बनकर आए लूटेरे, ड्राई फ्रूट कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कुरियर बॉय बनकर आए लूटेरे, ड्राई फ्रूट कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Thu, 15 Jul 2021 12:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:22 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि करीब 45 मिनट घर में वारदात कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजियाबाद लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर ए ब्लॉक निवासी ड्राई फ्रूट्स कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी, जेवर और दो मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने बताया कि कुरियर बॉय बनकर एक के बाद एक तीन हथियार बंद बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि करीब 45 मिनट घर में वारदात कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सूर्यनगर ए ब्लॉक में आशुतोष गर्ग परिवार के साथ रहते हैं। उनका ड्राई फ्रूट्स का कारोबार है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को एक युवक उनके घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाकर खुद को कुरियर बॉय बताया। दरवाजा खुलते ही युवक के साथ दो अन्य साथी भी घर में घुस गए। सभी के हाथ में हथियार थे।
विज्ञापन
आशुतोष को गनपॉइंट पर लेते हुए मां और अकाउंटेंट को एक कमरे में ले गए। इसके बाद रस्सी से हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने करीब 45 मिनट तक कारोबारी का घर खंगाला। पीड़िता ने बताया कि लुटेरे एक लाख रुपये, सोने चांदी के जेवर और दो मोबाइल लूट कर ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने जैसे तैसे अपने आपको बंधन मुक्त किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। देर रात एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ आलोक दुबे, एसएचओ लिंकरोड रण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद से पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुरियर बॉय बनकर बदमाश घर में घुसे थे। गनपॉइंट पर वारदात कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का अनावरण किया जाएगा।