{"_id":"6184bdb0e98e6b6da207c81b","slug":"ghaziabad-sihani-gate-old-couple-killed-police-suspect-murder-for-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिवाली की रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर के सामने बुजुर्ग दंपती की हत्या, पुलिस जता रही ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिवाली की रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर के सामने बुजुर्ग दंपती की हत्या, पुलिस जता रही ये आशंका
Fri, 05 Nov 2021 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:44 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहे हैं। बदमाश पहले रात 8.28 बजे आए, लेकिन गेट न खुलने पर लौट गए। इसके बाद वह 8.40 बजे दोबारा आए और इस बार मधु जैदका ने गेट खोल दिया। बदमाशों ने मधु जैदका की गेट पर ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने मामले की दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के पटेल नगर सेकेंड में दिवाली की रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर के सामने अशोक जैदका (72) व उनकी पत्नी मधु जैदका (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉल रिसीव न होने पर नोएडा में रहने वाली बेटी ने रात 12 बजे धोबी को घर भेजा तो दोनों के शव पड़े मिले। सूचना पर एसएसपी पवन कुमार व एसपी सिटी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो शुक्रवार को आईजी प्रवीण कुमार ने घटना का जायजा लिया। पुलिस रंजिश, संपत्ति विवाद और लूटपाट के विरोध पर हत्या की दिशा में जांच कर रही है।
पटेल नगर सेकेंड स्थित अपार्टमेंट में अशोक जैदका पत्नी मधु जैदका के साथ रहते थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी नीति पुणे और छोटी श्रुति नोएडा में रहती है। अशोक जैदका पूर्व में बजरिया में दवाइयों का कारोबार करते थे, लेकिन करीब 18 साल पहले वह लकवाग्रस्त हो गए थे तब से वह अपने कमरे में ही रहते थे। उन्होंने कई बिल्डिंग बनाकर किराए पर दी हुई हैं, जिनसे अच्छा खासा किराया आता है। गुरुवार रात दिवाली पूजन के बाद वह पत्नी के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान घर में घुसे दो बदमाशों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी।
गेट पर लाश पड़ी देख धोबी ने पड़ोसी को बताया
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि नोएडा में रहने वाली बेटी श्रुति ने दिवाली पर अपने माता-पिता को फोन मिलाया। कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने घर के सामने ही कपड़े प्रेस करने वाले सत्यप्रकाश उर्फ पप्पू निवासी वाल्मीकि कुंज को फोन करके घर भेजा। पप्पू गेट पर पहुंचा तो मधु जैदका लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थीं। पप्पू ने पड़ोस में रहने वाली बरखा दुग्गल को बताया तो उन्होंने श्रुति को घटना की जानकारी दी। श्रुति के पति मयंक भार्गव ने डायल-112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
गेट खुलते ही मार डाला
पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहे हैं। बदमाश पहले रात 8.28 बजे आए, लेकिन गेट न खुलने पर लौट गए। इसके बाद वह 8.40 बजे दोबारा आए और इस बार मधु जैदका ने गेट खोल दिया। बदमाशों ने मधु जैदका की गेट पर ही हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में लकवाग्रस्त हालत में लेटे अशोक जैदका की हत्या कर दी।
घटना में शामिल हैं करीबी
पति के लंबे समय से लकवाग्रस्त होने के कारण मधु सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतती थीं। वह किसी अनजान के लिए गेट नहीं खोलती थीं। वह पहले नाम पूछती थीं और फिर शक्ल देखने के बाद गेट खोलती थीं। मधु ने गेट खोला, इससे जाहिर है कि किसी जानकार ने अपनी पहचान बताकर गेट खुलवाया होगा। पुलिस यह अंदेशा भी जता रही है कि बदमाश दिवाली पर गिफ्ट देने के बहाने कोरियर ब्वॉय बनकर तो नहीं आए थे।
छोटी बेटी ने करवाई एफआईआर
दंपती की बेटी श्रुति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कैमरे में तीन बदमाश कैद मिले हैं, जिनमें से दो ने मास्क और तीसरे ने गमछे से चेहरा ढका हुआ था। संपत्ति विवाद, रंजिश और लूटपाट के विरोध पर हत्या की दिशा में जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जा रहा है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज