फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad shalimar city woman jumps off 11th floor died was depressed with son death

11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड: अपनी बिल्डिंग से निकल दूसरी के टॉप फ्लोर पर पहुंची, 17 मिनट रही फिर लगाई छलांग

Fri, 24 Feb 2023 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Feb 2023 02:31 PM IST
सार

करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त ऐश्वर्या (27) पत्नी विवेक निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। वह शालीमार सिटी के सैंडल टावर में अपनी दोस्त प्रीति श्रीवास्तव के घर पर 14 फरवरी को आई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad shalimar city woman jumps off 11th floor died was depressed with son death
ghaziabad suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गरिमा गार्डन की शालीमार सिटी सोसायटी में गुरुवार की दोपहर 11वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त हो पाई।

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को करीब साढे़ तीन बजे सूचना मिली कि महिला शालीमार सिटी के ईबोनी टॉवर के टॉप फ्लोर से कूद गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने टावर के सभी फ्लैट में जाकर लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त ऐश्वर्या (27) पत्नी विवेक निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। वह शालीमार सिटी के सैंडल टावर में अपनी दोस्त प्रीति श्रीवास्तव के घर पर 14 फरवरी को आई थी। उनकी दोस्त स्कूल गई थी और घर में कोई नहीं था। महिला पूर्व में पत्रकार भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बी-ब्लॉक सैंडल से निकलकर ईबोनी टावर पहुंची महिला

ऐश्वर्या दोपहर करीब तीन बजकर पांच मिनट पर बी-ब्लॉक सैंडल टावर से निकली। सोसायटी के ईबोनी टावर में करीब तीन बजकर आठ मिनट पर घुसी और 11वें तल पर लिफ्ट से गई। इसके बाद महिला तीन बजकर 25 मिनट पर टॉप फ्लोर से नीचे कूद गई।

सोसायटी के गार्ड ने गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त की। प्रीति श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल से लौटी तो ऐश्वर्या घर पर नहीं थी। उसे कॉल किया तो फोन भी घर पर रखा हुआ था। इसके बाद वह उतरकर नीचे आईं।

वहां कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि एक महिला टॉप फ्लोर से कूद गई है। वह भागकर मौके पर पहुंची और महिला के ऊपर से चादर उठाकर देखा तो सन्न रह गई। पुलिस ने कुर्सी पर महिला को बैठाया और उन्हें पानी पिलाया। घटना के बाद सोसायटी में मौके पर करीब सौ महिलाएं जुट गई थीं पर कोई भी महिला ऐश्वर्या की पहचान नहीं कर पाई।

जब प्रीति मौके पर पहुंची तो उसके बाद महिलाओं को पता चला कि वह उनके यहां रह रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को महिला के बारे में जानकारी दी। घटनास्थल पर एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर टीला मोड़ थाने के एसएचओ ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने निजी वाहन बुलाया, जिससे शव को मोर्चरी भेजा गया।

बेटे की मौत से थी परेशान

पुलिस की पूछताछ में महिला की दोस्त प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि 2 दिसंबर 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था। उसके अगले दिन 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला तनाव में थी। प्राथमिक जांच में पुलिस मान रही है कि तनाव की वजह से महिला ने कूदकर आत्महत्या की है।

मौके पर नहीं पहुंची कोई महिला कांस्टेबल

महिला का शरीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके शव को उठाने के लिए कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी। इसके बाद जब महिला के शव को अस्पताल ले जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने शव को उठाकर छोटा हाथी में रखा।

17 मिनट तक टॉप फ्लोर पर रही महिला

महिला की मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला नार्मल नजर आ रही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। टॉप फ्लोर पर वह करीब 17 मिनट तक रुकी रही। उन्हें किसी ने भी टॉप फ्लोर पर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed