फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: शरीर पर चोट के नौ निशान, सिर में डंडे की चोट से हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शरीर पर चोट के नौ निशान, सिर में डंडे की चोट से हुई मौत
विज्ञापन

लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी में मजदूर जयकुमार की मौत डंडे से पीटने के कारण हुई। सिर में डंडा लगने से गंभीर चोट आई थी। सिर से लेकर पैरों तक शरीर पर चोट के 9 निशान मिले। 48 घंटे में भी हत्यारोपी भाजपा कार्यकर्ता समेत सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष है।
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सोमवार सुबह से ही आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं। आरोपियों की अंतिम फोन लोकेशन दिल्ली करावलनगर में आई है। इसके बाद से आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के सभी रिश्तेदारों और साथियों पर नजर बनाए हुए है। जिस किसी ने आरोपियों को संरक्षण दिया, पुलिस उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी। आरोपियों ने किस-किस से फोन पर बात की है, कोन सहयोग कर रहा है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। एसीपी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सनी मित्रा पर सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। उधर मंगलवार को खतौली विधायक मदन भैया, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और लोनी विधायक पुत्र नागेश परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परिवार बोले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो
जयकुमार के जीजा त्रिलोक ने बताया कि वह इंसाफ चाहते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जयकुमार का परिवार उजड़ गया। परिवार में अब बूढ़े पिता, पत्नी और 8 माह का बच्चा है। जयकुमार ही परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकलौते बेटे की याद में दिन भर रोते रहे पिता
जयकुमार एकलौता था। मां परकासो की 12 वर्ष साल पहले मौत हो गई थी। जयकुमार की शादी फरवरी 2020 में शादी हुई थी। बेटे की मौत के बाद पिता विनोद दिन भर अपने लाल को याद करते रहे और रोते रहे। बार-बार वह मंजर उनकी आंखों के सामने आ रहा था, जब आरोपी उनके बेटे को लाठी डंडों से पीट रहे थे। विनोद के भाई उन्हें अपने साथ अपने घर जौहरीपुर ले गए। अब लोनी वाला घर बंद हैं।

मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला था
परमहंस विहार कॉलोनी में जयकुमार (33) अपने काम को खत्म करके रविवार रात अपने घर पर आए थे। इस दौरान उनके पिता ने शराब पीकर आने पर उन्हें डांटा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक ललित, भाजपा नेता सनी मिश्रा समेत 6 लोग आए और जय कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मारपीट के दौरान जय कुमार के पिता विनोद भी बेसुध हो गए थे। आरोपी दोनों को घर के अंदर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह पिता विनोद जब उठे तो उन्हें बेटे की मौत के बारे में पता चला। परिजनों ने इस मामले में ललित कुमार, भाजपा नेता सनी मित्रा, अंकुश, राकेश, संजय, जय राम पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed