फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: घर से निकलने वाले मलबे के लिए देने होंगे 1025 रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घर से निकलने वाले मलबे के लिए देने होंगे 1025 रुपये
विज्ञापन

मुनीश शर्मा
साहिबाबाद। नगर निगम ने सीएनडी वेस्ट यानि मलबे के उठान व निस्तारण के लिए धनराशि तय कर दी है। निर्माण कार्य और तोड़फोड़ के बाद निकले मलबे को उठवाने व निस्तारण कराने के लिए प्रति एमटी 1025 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, सड़क पर मलबा फेंकने वालों के खिलाफ भी नगर निगम जुर्माने के साथ मुकदमा लिखवाकर कानूनी कार्रवाई भी करेगा। अधिकारियों ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषणकारियों के खिलाफ मुकदमे भी कराने शुरू कर दिए हैं।
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य दिनों में खतरनाक क्षेणी में चला जाता है। वसुंधरा जोन में इस तरह की स्थिति बनी रहती है। इसके पीछे का कारण निर्माण कार्यों के दौरान निकलने वाले मलबे का निस्तारण नहीं होना माना गया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य से उत्सर्जित होने वाला मलबा भी एक चुनौती है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और इससे बढ़ने वाला प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। इस वेस्ट की समस्या से निपटने के लिए नंदग्राम में सीएंडडी प्लांट का संचालन किया जा रहा है। शहरवासी प्लांट में अपने मलबे का निस्तारण करा सकते हैं। अगर फिर भी कोई सड़क पर मलबा फेंकता है तो नगर निगम चिंहित कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इतनी देनी होगी धनराशि
घर से मलबा उठवाने के लिए 509 रुपये प्रति एमटी और निस्तारण के लिए 516 रुपये प्रति एमटी देना तय किया है। सड़क पर मलबा फेकने से गंदगी व प्रदूषण की समस्या होती है। इससे निपटने के लिए नगर निगम की ओर से कदम उठाया गया है। अगर अब कोई खुले में मलबा डालता है तो निगम की ओर से उस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक
नगर निगम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनूप कुमार ने वसुंधरा जोन स्थित साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में शिवा ऑटो कार महिंद्रा एजेंसी ने सड़क पर सीएंडडी वेस्ट डाला हुआ था। 11 जनवरी 2023 को एजेंसी को दो दिन में वेस्ट सड़क से हटाने का नोटिस दिया गया लेकिन चार फरवरी तक भी सड़क से वेस्ट नहीं हटाया गया। एजेंसी ने इसकी क्षतिपूर्ति धनराशि जमा कराने से मना कर दिया। इस पर नगर निगम की ओर से लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

केस नंबर दो
नगर निगम सहायक अभियंता अनूप कुमार ने नेहरू नगर एफ-9 सेकेंड में सड़क पर पड़े सीएंडडी वेस्ट हटाने को नोटिस दिया था। वेस्ट नहीं हटाने पर डीपी शर्मा व केके शर्मा के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मालीवाड़ा में हापुड़ रोड पुल के नीचे दीपक मेडिकल स्टोर के सामने वेस्ट हटाने के लिए नोटिस दिया गया लेकिन वेस्ट नहीं हटाने पर सोनू के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed