फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad wife set herself on fire when demand for TV was not met

Ghaziabad: टीवी की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी ने लगाई आग, ननद के घर था उसका TV, बचाने गया पति भी झुलसा

Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर दोनों को बचाया। पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Ghaziabad wife set herself on fire when demand for TV was not met
टेलीविजन - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुवाजा पार्क कॉलोनी में महिला ने टीवी की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को तेल छिड़ककर आग लगा ली। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर दोनों को बचाया। पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मूलरूप से पंजाब के बंगला साहेब के रहने वाले कुलवींद्र (38) परिवार के साथ लोनी के खुवाजा पार्क कॉलोनी में रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। परिवार में पत्नी पिंकी (32) और सात की बेटी गोलू है। कुलवींद्र 5 जनवरी को लोनी में रहने आए थे। इससे पहले वह दिल्ली के गीता कॉलोनी में किराये पर रहते थे। एक सप्ताह से दंपति में टीवी लाने को लेकर झगड़ा चल रहा था। कुलवींद्र ने अपना टीवी अपनी बहन के घर रखा था। पिंकी लगातार अपने पति से टीवी को अपने घर लाने की मांग कर रही थी। पति कुछ दिनों में टीवी लाने का आश्वासन देता था। शुक्रवार सुबह कुलवींद्र ऑटो चलाने के लिए घर से निकल रहा था। इस दौरान दंपति में टीवी लाने के लिए फिर से विवाद हो गया। विवाद के चलते पिंकी ने अपने ऊपर तेल डाल दिया और बोली कि टीवी लाते हो या आग लगा लूं।

विज्ञापन

इस दौरान पिंकी ने आग लगा ली। पत्नी को आग में झुलसा हुआ देख कुलवींद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुलवींद्र भी आग की चपेट में आ गया। घर में मौजूद सात साल की बेटी ने पड़ोसियों को आवाज लगा कर बुलाया। किसी तरह पड़ोसियों ने आग को बुझाया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों घायलों को लोनी सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर दोनों दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालात खतरे से बाहर है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed