फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: ससुरालियों पर ऑटो चालक को प्रताड़ित करने का आरोप, पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ससुरालियों पर ऑटो चालक को प्रताड़ित करने का आरोप, पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर स्थित शिव शक्तिधाम मंदिर के पास बुधवार दोपहर ससुराल में दिल्ली सुंदर नगरी निवासी ऑटो चालक 35 वर्षीय शौकत की चौथी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई रिफाकत ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर उसे प्रताड़ित करने व साजिश के तहत घर बुलाकर घटना को अंजाम देने का मुकदमा कराया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुस्कान को जेल भेज दिया।
सुंदरनगरी निवासी रिफाकत का आरोप है कि भाई शौकत को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। उसके खिलाफ कोर्ट में केस भी किया हुआ था। कोर्ट ने दोनों को अलग रहने के आदेश दिए थे जिसके बाद दोनों नोएडा में रहते थे लेकिन वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद योजना के तहत बुधवार को ससुरालियों ने दोनों को फोन करके बुलाया। वहां पत्नी मुस्कान, गुलिस्ता, जिल्लू उर्फ जलालुद्दीन, सगीरन, शादाब, शाहनवाज, साकिर, इस्लाम ने प्रताड़ित किया। दबाव में आकर भाई शौकत ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि पूछताछ के बाद ऑटो चालक शौकत की पत्नी मुस्कान को जेल भेज दिया है। परिवार ने उस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अन्य आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली सुंदरनगरी निवासी शौकत की शहीद नगर में शिवशक्ति धाम के पास ससुराल है। बुधवार की सुबह वह पत्नी मुस्कान व तीन साल की बेटी को लेकर ससुराल आए थे। ससुरालियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह संदिग्ध परिस्थिति में चौथी मंजिल से नीचे गली में गिरकर घायल हो गए थे। तुरंत मुस्कान और परिवार के लोग दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर साहिबाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed