Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: फरवरी से परिवहन निगम शुरू करेगा राजधानी और चेतक सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फरवरी से परिवहन निगम शुरू करेगा राजधानी और चेतक सेवा
विज्ञापन

कौशांबी। फरवरी से परिवहन निगम राजधानी और चेतक सेवा शुरू करेगा। गाजियाबाद से 250 बसें मांगी गई हैं। जल्द ही ये बसें मिल जाएंगी। इसके बाद इन्हें लंबे और छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि प्रदेश में 750 चेतक और राजधानी बसें चलाई जाएंगी। यहां से 250 बसों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, फरवरी तक इन बसों के मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन बसों का समय सारिणी और रूट फाइनल कर दिए जाएंगे। ये बसें साधारण बसें होंगी।

राजधानी सेवा - ये बसें राजधानी के लिए चलाई जाएंगी
- गोरखपुर वाया लखनऊ
- दिल्ली से आजमगढ़ वाया लखनऊ
- दिल्ली से लखनऊ
चेतक सेवा - ये बसें अंतर्क्षेत्रीय चलाई जाएंगी। सुबह रूटों पर निकलेगी और शाम को वापस आएंगी।
- कौशांबी से बरेली
- कौशांबी से बदायूं
- कौशांबी से मेरठ-कौशांबी से आगरा
पांच ई-बसों के रजिस्ट्रेशन में लगेंगे सात दिन
शहर में अभी 45 ई-बसें रूटों पर दौड़ रही हैं। पांच नई बसों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया है। गाजियाबाद बस सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक पीआर बेलवरियर ने बताया कि अभी बसों के रजिस्ट्रेशन होने में कम से कम सात दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed