Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreant looted woman in Ghaziabad

Ghaziabad News: घर के बाहर धूप सेक रही महिला से दिन दहाड़े लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
सार

पीड़ित महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी एक बदमाश पीछे से आया और गीता की चेन छीनने लगा। गीता ने विरोध किया और उठकर भागने का प्रयास करने लगी। तभी बदमाश ने गीता पर हथियार तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Miscreant looted woman in Ghaziabad
महिला को बंदूक की नोक पर लूटता बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ गोकुल धाम सोसायटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी महिला गीता से हथियार के बल पर चेन और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद गई है।

विज्ञापन


सोसायटी में अशोक गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी गीता और बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी एक बदमाश पीछे से आया और गीता की चेन छीनने लगा। गीता ने विरोध किया और उठकर भागने का प्रयास करने लगी। तभी बदमाश ने गीता पर हथियार तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। हथियार देखकर गीता घबरा गई। इस दौरान गीता के गले में पड़ी चेन जमीन पर गिर गई। बदमाश ने जमीन से चेन उठाई और गीता के हाथ से मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान गीता के पास एक किशोर स्कूटी लेकर खड़ा था। बदमाश ने उस पर भी हथियार तान दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


साथी 20 मीटर दूर बाइक को स्टार्ट कर खड़ा था
गीता के साथ लूट करने दो बदमाश बाइक से आए थे। एक बदमाश ने घटना स्थल से 20 मीटर दूरी बाइक को खड़ा कर रखा था। दूसरा बदमाश गीता से लूटपाट कर रहा था। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश वापस बाइक पर बैठा और हथियार हवा में लहराता हुआ साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
लोनी एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बतायाकि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद बदमाश दिल्ली की तरफ भागे है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed