फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: बेटे ने युवती के साथ मिलकर चोरी किए गहने-नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बेटे ने युवती के साथ मिलकर चोरी किए गहने-नकदी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के सी-ब्लॉक में शकील अहमद ने अपने बेटे सुहैल पर सोनम उर्फ शहनाज के साथ मिलकर घर से गहने व चार लाख रुपये चोरी करने का मुकदमा कराया है। उनका कहना है कि शालीमार गार्डन चौकी पर पुलिस ने कई दिन तक उन्हें आरोपियों से राजीनामा करने के लिए टरकाया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

शकील अहमद का कहना है कि 25 अक्तूबर को वह पत्नी के साथ दुकान पर थे। इस बीच बेटे सुहैल ने गरिमा गार्डन में रहने वाली सोनम उर्फ शहनाज के साथ मिलकर घर से सोने के 10 तोले के सेट, आठ सोने की चूड़ियां, 5-5 ग्राम के दो सोने के टीके मांग वाले के अलावा चार लाख रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद दोनों सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने शालीमार गार्डन चौकी पर मामले की लिखित शिकायत दी तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें दोनों आरोपियों से समझौता करने के लिए कहा। जब उन्होंने मना कर दिया तो कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक महीने पर इधर-उधर घुमाते रहे। आला अधिकारियों से शिकायत करने पर शुक्रवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने में देरी की किस वजह से हुई इसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed