{"_id":"63811920bbf5f574db3776b4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd248294130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज की मांग कर तोड़ा रिश्ता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज की मांग कर तोड़ा रिश्ता, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग कर तोड़ा रिश्ता, केस दर्ज
खोड़ा। शादी से पहले दहेज में दूल्हे को 20 लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुरालियों ने खोड़ा की एक युवती से सगाई के बाद रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने खोड़ा थाने में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खोड़ा में रहने वाली ज्योति की शादी दिल्ली में रहने वाले मृत्युंजय उर्फ प्रांशु के साथ तय हुई थी। 11 मई को एक बैंक्वट हॉल में दोनों के बीच अंगूठी पहनाने व सगाई का कार्यक्रम हुआ था। इसमें प्रांशु को सोने की अंगूठी, 25 जोड़े कपड़े और डेढ़ लाख रुपये नकद, सास को कानों की बाली, सोने की चेन, ससुर को सोने की चेन व अंगूठी के अलावा 11 हजार रुपये की मिलाई की। चार दिसंबर को उनकी शादी होनी थी लेकिन प्रांशु के पिता ने ज्योति के पिता से दहेज में 20 लाख रुपये और कार देने के लिए शर्त रख दी। जब पिता ने इतने रुपये देने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज की। प्रांशु की मां मुन्नी ठाकुर ने दिल्ली में एमसीडी की चुनाव लड़ने की धमकी देकर कहा कि यदि रकम का इंतजाम नहीं हुआ तो शादी नहीं करेंगे। खोड़ा थाने में ज्योति ने मृत्युंजय उर्फ प्रांशु, सुखबीर और मुन्नी ठाकुर पर मुकदमा कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।