फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad Quarrel between two parties over money transaction one died

Ghaziabad: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, चार भाइयों समेत 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Nov 2022 08:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान प्लांट संचालक सुखपाल(48) की मौत हो गई। मृतक के बेटे का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
ghaziabad Quarrel between two parties over money transaction one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

लोनी कोतवाली क्षेत्र के जब्बार गार्डन कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान प्लांट संचालक सुखपाल(48) की मौत हो गई। मृतक के बेटे का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार भाइयों समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले सुखपाल का जब्बार गार्डन कॉलोनी में पानी का प्लांट है। परिवार में पत्नी महेंद्री, चार बेटे हरेंद्र, रोहित, लीलू और मोहित हैं। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह और उनका भाई हरेंद्र शुक्रवार रात प्लांट पर गए थे। हरेंद्र पड़ोसी असलम की मनी ट्रांसफर दुकान पर फोन से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां कॉलोनी में रहने वाला नदीम भी मोबाइल खरीदने पहुंचा। आरोप है कि हरेंद्र ने उससे अपने रुपये मांगे तो वह झगड़ा करने को उतारू हो गया। कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान नदीम ने अपने तीन भाईयों राशिद, नाजिम, प्रवेश व दो दोस्तों जावेद और कय्यूम को बुला लिया।
विज्ञापन


कॉलोनी के एक युवक ने हरेंद्र को घिरा देख प्लांट पर पहुंच कर उनके पिता को झगड़े की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पिता और भाई मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुखपाल ने बीच बचाव कराने की कोशिश की। वह दोनों को अलग-अलग करने लगा। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग मान नहीं रहे थे। तभी आरोपी पक्ष के एक युवक ने उन्हें धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची। चोट लगने पर उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। इसके बाद सुखपाल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखपाल की मृत्यु होने पर परिवार में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मौत की खबर से बेहोश हुए बेटे
रोहित ने बताया कि करीब तीन माह पहले हरेंद्र से आरोपी नदीम ने पैसे उधार मांगे थे। हरेंद्र ने करीब 28 हजार रुपये नदीम को उधार दिए थे। शुक्रवार रात इन उधार के पैसों की मांग होने पर झगड़ा हुआ था। वहीं पिता की मौत होने के बाद रोहित, हरेंद्र बेहोश हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने पानी डालकर उन्हें उठाया।

सभासद पद का दावेदार है आरोपी
मृतक के परिजनों ने बताया कि एक आरोपी नदीम आगामी निकाय चुनाव में वार्ड से सभासद पद का दावेदार है। वह चुनाव लड़ने की तैयार कर रहा है। नदीम ने क्षेत्र में चुनाव लड़ने को लेकर जगह-जगह बैनर लगा रखे हैं।


क्या बोली पुलिस
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नदीम, राशिद, नाजिम, प्रवेश, जावेद और कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रारंभिक जांच के मामला रुपयों के लेन-देन का सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed