फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पशुओं के लिए नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, 50 हजार की दवा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पशुओं के लिए नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, 50 हजार की दवा बरामद
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के औद्योगिक क्षेत्र में ड्रग्स विभाग ने पशुओं के लिए नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। यहां मौके से 50 हजार की कीमत की दवाई बरामद की गई है। इस मामले में रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर चार की मैसर्स एरोक्सी फैक्टरी में पशुओं की नकली एलोपैथिक दवाइयां बनाई जा रही हैं। जिसके बाद अनुरोध कुमार और वैब्बर के साथ टीम बनाकर छापा मारा गया। मौके पर फर्म के मालिक अनिल कुशवाहा मिले। जब उनसे पशुओं की टेबलेट और साबुन बनाने का लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने केवल फूड लाइसेंस दिखाया, लेकिन पशुओं की दवा बनाने और उसे स्टोर करने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके बाद फैक्टरी का उत्पादन रुकवा दिया गया। मौके पर मौजूद टैबलेट और साबुन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed