फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यूएलसीटी के एनसीआर कमांडर का ऊर्जा निगम ने काटा बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यूएलसीटी के एनसीआर कमांडर का ऊर्जा निगम ने काटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

वसुंधरा। यूनिवर्सल लॉ कम्यूनिटी ट्रस्ट (यूएलसीटी) का दिल्ली एनसीआर में कथित कमांडर प्रशांत झा के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित फ्लैट का ऊर्जा निगम ने बिजली मीटर कनेक्शन काट दिया है। इस बीच इंदिरापुरम थाना पुलिस भी कार्रवाई में मौजूद रही। उस पर करीब डेढ़ साल से 81 हजार रुपये बकाया था। अब बकाए की रिकवरी के लिए मामला तहसील अधिकारी को भेजा जाएगा। इंदिरापुरम पुलिस ने हरियाणा पुलिस से पूरे मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी साझा की है। अब हरियाणा पुलिस दोनों कारों को अपने कब्जे में ले सकती है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रशांत झा वसुंधरा में लोगों के बीच अपना नाम बदलकर रहता था। वह कभी खुद को प्रकाश तो कभी प्रशांत बताता था। वह लोगों को फोन और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मैसेज भेजता था जो यूएलसीटी से संबंधित होते थे। इतना ही नहीं, कथित कमांडर लोगों से कहता था कि अपनी गाड़ियों पर यूएलसीटी नंबर लिखकर चलो। इससे वह संगठन से भी जुड़ेंगे और चालान भी नहीं कट पाएगा। ऊर्जा निगम ने प्रशांत झा पर बकाये बिजली बिल को लेकर फ्लैट से मीटर कनेक्शन काट दिया। हरियाणा पुलिस को पूरे मामले में स्टेटस रिपोर्ट साझा कर दी है। उन्हें बताया दिया कि इंदिरापुरम कोतवाली में कोई मुकदमा नहीं हुआ है तो वह दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर सकते हैं। फिलहाल अभी तक कथित कमांडर प्रशांत झा का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला :
थाना प्रभारी का कहना है कि 30 अक्तूबर को हरियाणा के मुरथल टोल पर यूएलसीटी नंबर की गाड़ियों में सवार युवकों ने हंगामा किया था। अगले दिन सोनीपत पुलिस ने दस युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी। जिसमें खुलासा हुआ कि वह यूएलसीटी के सदस्य हैं। हरियाणा पुलिस को कथित कमांडर प्रशांत झा की लोकेशन दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में वसुंधरा सेक्टर-3 की मिली। वह यहां पिछले छह-सात साल से रहता था। इंदिरापुरम पुलिस ने उसके फ्लैट से एक ही नंबर की दो गाड़ियां बरामद कीं। जिनके दिल्ली आरटीओ से नंबर मिलने के बावजूद उसने नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed